नई दिल्ली, (media saheb.com) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि जिस दृढ़ता और संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन के निर्माण से लेकर टीकाकरण अभियान को दिशा दी है उसके लिए उनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।
प्रधानमंत्री द्वारा शनिवार को देश भर में कोरोना टीकाकरण अ(#Corona_virus) भियान की शुरूआत किये जाने के बाद राजनाथ सिंह ने टि्वट कर कहा , “ आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत करके कोरोना संकट पर विजय पाने के दिशा में निर्णायक कदम उठाया गया है। पहले चरण में तीन करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। ”
Corona वैक्सीन बनाने से लेकर टीकाकरण अभियान की शुरूआत में प्रधानमंत्री की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा , “ कोरोना के ख़िलाफ़ भारत की स्वदेशी वैक्सीन तैयार करने में जिन वैज्ञानिकों की भूमिका रही है उनका सारा देश अभिनंदन करता है। जिस दृढ़ता और संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैक्सीन के निर्माण से लेकर टीकाकरण अभियान को दिशा दी उसके लिए उनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।”
उन्होंने कहा कि देश के स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को आज कोरोना के खिलाफ सुरक्षा कवच मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा , “ हमारे देश के डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और अन्य फ़्रंटलाइन वर्कर जिन्होंने कोरोना के ख़िलाफ़ जंग छेड़ी उन्हें अब वैक्सीन के रूप में सुरक्षा कवच मिलने जा रहा है। अगले चरण में 30 करोड़ लोगों तक टीकाकरण अभियान पहुँचेगा। निश्चित रूप से यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।”
उल्लेखनीय है कि PM मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से देश भर में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत की।(uni)
(the states. news)
Wednesday, September 30
Breaking News
- एमआईईटी मेरठ में यूपीराइज 2026 का आयोजन, युवाओं ने दिखाए नवाचार और उद्यमिता के आइडिया
- दिनेश प्रताप सिंह का पलटवार-‘अखिलेश यादव ने लाल रंग को भय का प्रतीक बना दिया’
- मुख्य सचिव बर्णवाल से मिलीं बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. शर्मा
- अलवर में 583 डीजल ऑटो पर बड़ा फैसला, 31 दिसंबर तक हटाने होंगे सभी वाहन
- एशियन गेम्स में नीरू ढांडा का दूसरा गोल्ड, मिक्स्ड टीम में भी रचा इतिहास
- मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद
- किसान कल्याण के लिए गौपालन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना आवश्यक : उद्यानिकी मंत्री कुशवाह
- 15 साल पुराना विवाह खत्म, पटना हाईकोर्ट ने लंबे अलगाव को माना मानसिक क्रूरता
- यूपी में गुंडई की पहचान है सपा की लाल टोपी : दयाशंकर सिंह
- नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार


