भोपाल, (media
saheb.com) सुशासन को प्राथमिकता दे रहे मध्यप्रदेश के
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर कहा कि इस राज्य को माफिया मुक्त बनाना
है और प्रशासन इस दिशा में और बेहतर ढंग से कार्य करे।
शिवराज सिंह चौहान ने यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य
के सभी संभाग आयुक्तों, कलेक्टर, पुलिस
महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों की कांफ्रेंस को संबोधित किया। शिवराज सिंह
चौहान ने पिछले दिनों अनेक जिलों में असामाजिक तत्वों और माफियाओं के खिलाफ की गयी
कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश को पूरी तरह माफिया मुक्त करना है। यह
सभी अधिकारी सुनिश्चित करें और साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि गरीबों को कोई
परेशानी नहीं हो। लेकिन गुंडे बदमाशों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाए।
मुख्यमंत्री ने मौसम में आए बदलाव का भी जिक्र किया और धान, ज्वार और बाजरा खरीदी का कार्य बेहतर ढंग से करने वाले जिलों
को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मौसम में आए बदलाव के चलते फसलों की सुरक्षा की
व्यवस्थाएं भी की जाएं। उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर आने वाले समय में
वैक्सीनेशन कार्य की तैयारियों की जानकारी भी ली।
शिवराज सिंह चौहान ने दिसंबर माह में हुयी इस तरह की बैठक में
तय किए गए लक्ष्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।(वार्ता) (the states. news)
Wednesday, July 1
Breaking News
- यूपी में एआई आधारित एक्स-रे, एमआरआई मशीनों से आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी जल्द।
- बारिश में बालों का झड़ना रोकेंगे ये 7 आसान घरेलू उपाय, रखें बाल मजबूत हमेशा।
- छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार रहेगा अनिवार्य, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र बोले- आदेश वापस नहीं होगा
- GST कलेक्शन से सरकार की बल्ले-बल्ले, जून में ₹1.94 लाख करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
- MP के 2 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 9 साल बाद पदोन्नति का रास्ता साफ; मोहन सरकार ने शुरू की तैयारी
- मोबाइल नंबर बिना WhatsApp इस्तेमाल होगा आसान, नए फीचर की करेगी सरकार समीक्षा।
- पटना में DM का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण हटाकर खाली जमीन पर बनेंगे पार्क और बैडमिंटन कोर्ट
- सिंधु जल विवाद पर बिलावल भुट्टो का भड़काऊ बयान, भारत को दी परमाणु धमकी
- दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 लागू, 2030 तक 32 लाख इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर होंगे।
- रांची में ऑनलाइन कैब चालकों की हड़ताल जारी, 12 हजार ड्राइवर आंदोलन में शामिल।

