नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नये साल पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन विभूतियों को नमन किया है जिन्होंने बीते साल अपने प्राण दांव पर लगाकर लोगों की रक्षा की है।
राहुल गांधी ने कहा “नया साल शुरु हो गया है, आइए हम उन्हें याद करें जिनको हमने गुजरे साल में खोया है और उन सबका शुक्रिया अदा करें जिन्होंने अपना बलिदान देकर हमारी सुरक्षा की है। मेरा हृदय उन किसानों तथा तथा मजदूरों के साथ है जिन्होंने प्रतिष्ठा तथा सम्मान के साथ डटकर अन्यायकारी शक्तियों का मुकाबला किया है। नये साल की शुभकामनाएं।”
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा “नए साल का स्वागत करते हुए आइए सभी स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करें जो आगे रहकर हमारी रक्षा कर रहे हैं और यह प्रार्थना करें कि बीते साल जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके जीवन में और हम सब के जीवन में, नया साल शांति और साहस लेकर आए।”
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुभकामनाएं देते हुए कहा “अतीत ग़लतियों से सीखने के लिए है, और भविष्य नई उम्मीदों को स्थापित करने के लिए। नए साल का ये नया सवेरा,
आपके और आपके परिवार के लिए नई किरण और नई शुरुआत लेकर आए। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।”(वार्ता) (the states. news)
Saturday, June 20
Breaking News
- रांची एयरपोर्ट से चार उड़ानें होंगी बंद, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
- एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट, फिर भी ट्रिलियन क्लब में बरकरार
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कपिला गौशाला पहुंचकर किया गौ पूजन
- UPSC परीक्षा से टकराव के बाद MPPSC ने बदला मेन्स परीक्षा का शेड्यूल
- भरत तिवारी एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, सरकार का बड़ा फैसला
- प्रदेश की भावांतर भुगतान योजना को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड-2026
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण
- बंदरों के बीच मिली बच्ची की दर्दनाक कहानी का अंत, नहीं रहीं एहसास
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- जापान बना भारत का अहम LNG सप्लायर पार्टनर, अमेरिका से रीसेल बढ़ा


