नई दिल्ली (media
saheb.com) नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध 31 दिसंबर के बाद भी जारी रहने की संभावना है।
ब्रिटेन में कोविड-19 वायरस #Corona_virus ) के एक नये स्ट्रेन का संक्रमण तेजी से फैलने की जानकारी के बाद सरकार ने ब्रिटेन से या वहाँ से होकर आने वाली उड़ानों के 22 दिसंबर की आधी रात से भारत में उतरने पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रतिबंध 31 दिसंबर की आधी रात तक के लिए लगाया गया था।
हरदीप सिंह पुरी ने यहाँ एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रतिबंध आगे बढ़ाने या नहीं बढ़ाने पर अभी विचार चल रहा है। इस पर फैसला कोविड-19 से निपटने के लिए बने मंत्रियों के समूह को करना है जिसमें वह भी शामिल हैं। उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि अस्थायी प्रतिबंध कुछ समय के लिए बढ़ाया जायेगा।”
कोविड-काल में 24 देशों के साथ द्विपक्षीय समझौतों के तहत उड़ानें शुरू की गई थीं। ब्रिटेन और भारत के बीच सप्ताह में 60 से अधिक उड़ानों का परिचालन किया जा रहा था।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 25
नवंबर को या उसके बाद जितने यात्री ब्रिटेन से सीधे या ब्रिटेन होकर किसी भी रास्ते से देश में आये हैं उनकी पहचान का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। कुछ यात्रियों के लापता होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही उन यात्रियों तक भी संबंधित प्रशासन पहुँच जायेगा।(the states. news)
Wednesday, April 1
Breaking News
- प्रीतम कुमार बर्मन बने प्रदेश अध्यक्ष, पत्रकार जगत में हर्ष
- महंगाई का बड़ा झटका: प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, घर से निकलने से पहले चेक करें
- शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 73,600 के पास खुला, निफ्टी में 500 अंकों की उछाल
- वित्तीय वर्ष के पहले दिन महंगाई का असर, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 का इजाफा
- भूमि पेडनेकर ने कहा: मेन स्ट्रीम सिनेमा की तुलना में ओटीटी पर अभिनेत्रियों को मिलते हैं बेहतरीन किरदार
- MBA छात्र ने फीस के लिए बेची किडनी, 9 लाख में हुआ सौदा, मिले सिर्फ 3.5 लाख
- चीन की बढ़ेगी टेंशन! एक दिन में भारतीय नौसेना को मिले 3 घातक जहाज, ब्रह्मोस मिसाइल से लैस
- हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक
- राजस्थान में टीना डाबी सहित 65 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए
- बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ जवानों की सफलता: टॉप लीडरों का एनकाउंटर, हथियारों के साथ सरेंडर, जानें 5 प्रमुख कारण

