नई दिल्ली, (media
saheb.com) कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि मोदी सरकार अनाप-शनाप खर्चा कर रही है लेकिन उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के भुगतान के लिए उसके पास पैसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि आश्चर्य यह है कि सरकार पूंजीपतियों के बारे में खूब सोचती है और उनको लाभ देने की योजनाएं बनाती है लेकिन अन्नदाता के बारे में विचार के लिए उसे फुर्सत ही नहीं है इसीलिए गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “BJP सरकार के पास 20,000 करोड़ का नया संसद कॉरिडोर बनाने, 16,000 करोड़ का पीएम के लिए स्पेशल जहाज खरीदने का पैसा है। लेकिन उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को 14,000 करोड़ भुगतान कराने का पैसा नहीं है। 2017 से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा है। ये सरकार केवल अरबपतियों के बारे में सोचती है।”
उन्होंने गांव कैंनेक्शन नाम से एक पोस्टर भी लिंक किया है जिसमें लिखा है गन्ना किसानों का 12,994 करोड़ रुपए का बकाया जिनमें सबसे ज्यादा 10 हजार करोड़ रुपए का बकाया उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का रुका है।(वार्ता) (the states. news)
Friday, April 24
Breaking News
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग
- बच्चों के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा, आर्थिक नुकसान के बाद रची गई साजिश; चार आरोपी गिरफ्तार
- महिला सामर्थ्य योजना से बदली गांवों की तस्वीर, महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
- PM मोदी के 10 रुपये के नोट से मची हलचल, एक लाख में बिक रहा झालमुड़ी वाला नोट!
- पीएम मोदी ने हुगली नदी में नाव की सवारी की, नाव चलाने वाले को गले लगाकर ₹1000 दिए; 5 दिन पहले खाया था झालमुड़ी
- मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी की शीघ्र होगी पूर्ति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
- योगी सरकार ने बुजुर्गों को दिया सुरक्षा कवच, हर जिले में वृद्धाश्रमों से बेघर और असहाय बुजुर्गों को मिल रहा सहारा
- बूंदी में बाल विवाह का पर्दाफाश, 7 मासूम बच्चियों की शादी रुकवाई गई
- यूपी में 1 मई से शुरू होगा गन्ना जीपीएस सर्वे, किसानों को SMS से मिलेगी सूचना
- टॉम क्रूज की ‘टॉप गन’ 40 साल बाद फिर रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह

