नई दिल्ली, (media saheb.com) दिल्ली केे किसानों एवं खापों के प्रधानों ने एकजुट होकर एकस्वर में कहा है कि वे प्रदर्शनकारी किसान भाइयों के साथ खड़े हैं एवं प्रतीकात्मक तौर पर 8 तारीख़ के महाबंद का पुरज़ोर समर्थन करते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली देहात किसान बचाओ मंच के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार ने रविवार को यहां मुंडका में अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के किसान विरोधी कानूनों की पर विस्तृत चर्चा की और इनसे किसानों के हितों पर पड़ने वाले प्रभावों का जिक्र किया। किसानों एवं खापों के प्रधानों ने एकजुट होकर एकस्वर में कहा है कि वे प्रदर्शनकारी किसान भाइयों के साथ खड़े हैं एवं प्रतीकात्मक तौर पर 8 तारीख़ के महाबंद का पुरज़ोर समर्थन करते हैं।
उन्होंने यह भी फ़ैसला लिया कि दिल्ली देहात से आने वाले दो भाजपा सांसदों रमेश बिधूडी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सामाजिक बहिष्कार करेंगे क्योंकि उन्होंने सत्ता में रहते हुए किसानों के पक्ष को नज़रंदाज़ किया है। इन तीनों नेताओं ने किसान विरोधी कानूनों का समर्थन करके दिल्ली एवं देश के किसानों के साथ धोखेबाज़ी की है। श्री केजरीवाल इस मुद्दे पर भी आदतन पूर्वानुसार झूठ बोलते आ रहें है क्योंकि यदि ये सही में विरोध करते तो पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकारों की तरह विधानसभा सत्र बुलाकर किसान विरोधी ऐसे क़ानूनों का विरोध करते। ऐसा नहीं करना यह दर्शाता है कि केजरीवाल भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं।
श्री कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आठ तारीख़ को आयोजित महाबंद का समर्थन करें और इस गूँगी बहरी सरकार को नींद से जगाए।
इस परिचर्चा में 3 सौ साठ खाप पालम के अध्यक्ष चौधरी किशनचंद, राम करण सोलंकी, बवाना खाप के अध्यक्ष चौधरी धारा सिंह, नरेला खाप के अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह, मेहरौली खाप के अध्यक्ष चौधरी पृथ्वी सिंह एवं ग्राम प्रधानो/पूर्व प्रधानों में मुख्यतया प्रधान लक्ष्मीचंद चौधरी, चौधरी सुल्तान प्रधान, चौधरी ईश्वर प्रधान ने हिस्सा लिया था। (वार्ता) (the states. news)
Sunday, February 8
Breaking News
- 8 फरवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल से इन राशियों में हो सकते हैं बड़े बदलाव
- 45 दिन तक मौत से जूझता रहा मरीज, ओम हॉस्पिटल साराइपाली की टीम ने लौटाई ज़िंदगी
- सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य समापन, एसईसीएल बना चैंपियन
- चैम्पियन टीम इंडिया को 7.5 करोड़ का इनाम, BCCI ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर दिया तोहफा
- यूपी में महंगी हो सकती है बिजली, 20% बढ़ोतरी के प्रस्ताव से बढ़ी टेंशन
- भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ बनी ग्लोबल ओटीटी हिट
- जैसीनगर में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री ने 38 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का किया शुभारंभ
- नवसंकल्प की सफलता: जशपुर के 12 युवाओं का अर्धसैनिक बलों में चयन
- कोडरमा में 10 बिरहोर बच्चे लापता, 6 दिन बाद भी नहीं मिल पाया सुराग
- कोसीर एवं सरिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

