लखनऊ (mediasaheb.com) बहुजन
समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने बिहार की जनता से
अपील की है कि विधानसभा चुनाव में जनता दल यू और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन
को बार बार आजमाने के बजाय उनकी पार्टी को मौका दे।
सुश्री मायावती ने रविवार को ट्वीट किया “ बिहार विधानसभा आमचुनाव के अन्तर्गत दूसरे चरण में 94 सीटों पर प्रचार की प्रक्रिया आज समाप्त होने के साथ ही तीन
नवम्बर को मतदान पर समग्र ध्यान केन्द्रित है। मतदाताओं से अपील है कि उन्होंने
जद-यू व राजद गठबंधन की सरकारों को बहुत आजमाया है। अब हमारे नए गठबंधन को एक मौका
जरूर दें।”
कुशल प्रशासक की छवि वाली मायावती ने बिहार में चुनाव के लिये
असउद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन किया है। दलित और पिछड़े वर्ग की हिमायती
बसपा का एआईएमआईएम के साथ गठबंधन मुस्लिम दलित गठजोड़ का परिचायक बन सकता है।
बसपा सुप्रीमो ने इससे पहले एक अन्य ट्वीट में यूपी और
मध्यप्रदेश में तीन नवम्बर को होने वाले मतदान में बसपा उम्मीदवारों को जिताने की
अपील की है।
उन्होने कहा “ उत्तर
प्रदेश की सात व मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा
सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव हेतु प्रचार की आज समाप्ति के साथ ही आगामी 3 नवम्बर के मतदान पर सभी का ध्यान केन्द्रित है। मतदाताओं से
अपील है कि वे बीएसपी के उम्मीदवारों को सफल बनाकर यहाँ विरोधियों को सही राजनीतिक
संदेश दें तो बेहतर।”
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बसपा को अगर किसी भी सीट
पर जीत हासिल होती है तो इसका मनोवैज्ञानिक असर 2022 के
विधानसभा चुनाव में पड़ना तय है। 2017 के चुनाव
में इन सात सीटों में से छह में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एक में समाजवादी पार्टी (SP) ने
कब्जा किया था।(वार्ता) (the states. news)
Monday, September 28
Breaking News
- 28 सितंबर राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, मिलेगी तरक्की
- महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह
- सीएम योगी के निर्देश पर आपदा पीड़ितों को तत्काल मिल रही राहत, 24 घंटे में चार-चार लाख की आर्थिक सहायता
- सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
- अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश
- बीजों की कोठरी में सहेजी है पीढ़ियों की खुशहाली, मझगवां के आदिवासी परिवारों ने बचाकर रखी देसी अनाज की विरासत
- ट्रेड शो में बागपत के घेवर का स्वाद चख बोले लोग, सावन के बाद भी खूब भा रहा*
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन कौशल विकास मिशन के पवेलियन में हुनर, रचनात्मकता और सीखने का उत्साह
- पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार
- सेवा की कहानी: ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी


