नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस
के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर बने हुए
हैं और बुधवार को सुरंग को लेकर निशाना साधा है।
श्री
गांधी ने आज ट्वीट किया,” पीएम जी, अकेले टनल
में हाथ हिलाना छोड़ो, अपनी चुप्पी तोड़ो। सवालों का सामना करो, देश आपसे बहुत कुछ पूछ रहा है।” उन्होंने इसके साथ ही
ट्विटर पर अपना एक वीडियो भी साझा किया है।
उल्लेखनीय
है कि श्री मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में विश्व की सबसे बड़ी ‘अटल टनल’ का
लोकार्पण किया था। यह टनल 9.02 किलोमीटर लंबी है जो मनाली को लाहौल
स्फीति से जोड़ती है। इस टनल की वजह से मनाली और लाहौल स्फीति घाटी पूरे वर्ष
एक-दूसरे से जुड़े रह सकेंगे।
कांग्रेस
मोदी सरकार के हाल में कृषि से जुड़े तीन कानूनों को लेकर आक्रामक रुख अपनाये हुए
है। इन कानूनों के विरोध में वायनाड से सांसद श्री गांधी ने तीन दिन पंजाब में
ट्रैक्टर रैली निकाली, उसके बाद मंगलवार को हरियाणा पहुंचे।
श्री गांधी की यह यात्रा दिल्ली में संपन्न होनी है। (वार्ता) (the states. news)
Friday, April 24
Breaking News
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग
- बच्चों के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा, आर्थिक नुकसान के बाद रची गई साजिश; चार आरोपी गिरफ्तार
- महिला सामर्थ्य योजना से बदली गांवों की तस्वीर, महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
- PM मोदी के 10 रुपये के नोट से मची हलचल, एक लाख में बिक रहा झालमुड़ी वाला नोट!
- पीएम मोदी ने हुगली नदी में नाव की सवारी की, नाव चलाने वाले को गले लगाकर ₹1000 दिए; 5 दिन पहले खाया था झालमुड़ी
- मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी की शीघ्र होगी पूर्ति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
- योगी सरकार ने बुजुर्गों को दिया सुरक्षा कवच, हर जिले में वृद्धाश्रमों से बेघर और असहाय बुजुर्गों को मिल रहा सहारा
- बूंदी में बाल विवाह का पर्दाफाश, 7 मासूम बच्चियों की शादी रुकवाई गई
- यूपी में 1 मई से शुरू होगा गन्ना जीपीएस सर्वे, किसानों को SMS से मिलेगी सूचना
- टॉम क्रूज की ‘टॉप गन’ 40 साल बाद फिर रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह

