नई दिल्ली, (media
saheb.com) देश में कोरोना वायरस (#COVID-19) महामारी
के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या सोमवार की देर
रात 61 लाख के पार हो गयी है लेकिन राहत की बात
यह है कि अब तक 50.74 लाख से अधिक मरीज इस बीमारी से स्वस्थ भी
हुए हैं।
विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार देर
रात तक 49,337 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की
संख्या 61,22,688 हो गयी
है। इस दौरान 565 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की
संख्या 96 हजार के पार 96,141 हो गयी है।
राहत की बात यह है कि देश में नये मामलों की तुलना में कोरोना
वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 61,340 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या साढे 50 लाख के पार 50,74,719 हो गयी
है।
देश में कोरोना वायरस के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ
लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों की संख्या भी घट रही है। इस
दौरान सक्रिस मामले 11,671 मामले घटकर 9,50,969 रह गये हैं।
महाराष्ट्र 2,65,033 सक्रिय
मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 1,04,048 मामले और
आंध्र प्रदेश में 63,116 सक्रिय मामले हैं।
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण
के 11,921 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की
संख्या बढ़कर 13,51,153 हो गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों की तुलना में
स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में फिर से वृद्धि दर्ज की गयी जिससे सक्रिय मामलों
में कमी आयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 8,195 और घट कर 2,65,033 रह गयी।
इस दौरान 19,932 और मरीजों
के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 10,49,947 हो गयी है। राज्य में 130 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 35,751 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.70 फीसदी पहुंच गयी है वहीं मृत्यु दर महज 2.64 फीसदी है।(वार्ता)
(the states. news)
Sunday, March 22
Breaking News
- पंजाब किंग्स की कप्तानी का ‘कांटों भरा ताज’, जिसे हटाने में 17 धुरंधर हुए नाकाम
- गर्मी की छुट्टियों में अब आसानी से मिलेंगी ट्रेन की सीटें, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, बढ़ेंगे AC कोच
- अर्धकुंभ 2027 और महाकुंभ 2028 में बिना पहचान पत्र के साधु संतों को नहीं मिलेगा प्रवेश, अखाड़ा परिषद का बड़ा निर्णय
- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में 60% पद खाली, 187 में से केवल 73 कर्मचारी कार्यरत
- कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 और 2 का विस्तारीकरण प्रगति पर, मार्च 2027 तक होगा पूरा
- पति की संपत्ति और नौकरी के दावे पर एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- डिजिटल अरेस्ट में इस्तेमाल हो रहे डिवाइस ID को ब्लॉक करेगा वॉट्सऐप, केंद्र सरकार सख्त
- उत्तर बस्तर कांकेर: आजीविका और जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने साझा किए अनुभव
- मध्यप्रदेश सरकार ने खरीदा 250 करोड़ का जेट विमान, किराए के विमान से मिलेगी मुक्ति
- योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र


