नई दिल्ली, (media saheb.com) कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में पिछले 15 दिन में 1.33 करोड़ कोरोना
टेस्ट किये गये और अब तक किये कुल कोरोना टेस्ट का आंकड़ा बढ़कर पांच करोड़ के
करीब हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को
यह जानकारी दी कि भारत में कोरोना टेस्ट की दैनिक क्षमता 11.70 लाख के पार हाे
गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 7,20,362 कोरोना टेस्ट किये
गये। इस तरह अब तक कुल 4,95,51,507
कोरोना टेस्ट किये गये हैं।
मंत्रालय का कहना है कि कोरोना टेस्ट का दैनिक औसत अगस्त के
तीसरे सप्ताह में करीब सात लाख टेस्ट प्रतिदिन था जो लगातार बढ़ता हुआ सितंबर के
पहले सप्ताह में 10 लाख कोरोना टेस्ट प्रतिदिन हो गया। मंत्रालय के मुताबिक अधिक
संख्या में कोरोना टेस्ट करने से संक्रमितों की पहचान जल्द हो जाती है जिससे उनका
उपचार शीघ्र शुरु हो जाता है और मरीजों का प्रबंधन समुचित तरीके से हो पाता है।(वार्ता)
Thursday, April 16
Breaking News
- गाड़ी नंबर को लेकर लागू होगी नई व्यवस्था, लेकिन ‘लकी नंबर’ रहेगा वही
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कु. प्रतिभा सिहं को वीडियो कॉल पर दी बधाई
- टाटा और महिंद्रा की बड़ी तैयारी: जल्द लॉन्च होंगी नई स्कॉर्पियो, सफारी और थार, बढ़ेगी बाजार में प्रतिस्पर्धा
- पुलिस की गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, 03 आरोपियो को 6.285 किलोग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार
- एयरपोर्ट के पास की जमीनों की खरीदी-बिक्री पर रोक, क्या रीवा में होने वाला है बड़ा बदलाव?
- यामी गौतम से तुलना पर मेधा शंकर ने कहा- फर्क नहीं पड़ता, मैं तो बस उनकी फैन हूं
- सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद
- अब स्कूटर में मिलेगा 400 सीसी का पावरफुल इंजन, मुंबई में पेश हुआ नया मॉडल
- यूरोप बनेगा आत्मनिर्भर! अमेरिका को किया अलग-थलग, ‘यूरोपियन NATO’ बनाने की हो रही तैयारी
- MP का नमकीन 20 से 40 रुपए किलो तक महंगा, युद्ध के कारण गल्फ देशों में सप्लाई ठप, 80 देशों का एक्सपोर्ट प्रभावित


