नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 हजार 425 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 11,18,043 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हो गई। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 27,497 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,90,459 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 22664 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना से 700087 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ देश का रिकवरी रेट बढ़कर 62.62 प्रतिशत हो गया है।
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या इस प्रकार से है-अंडमान और निकोबार- 203, आंध्रप्रदेश में 49650, अरुणाचल प्रदेश-740, असम-23999, बिहार-26569,चंडीगढ़-717,छत्तीसगढ़-5407, दिल्ली- 122793, दादरा नगर हवेली और दमण व दीव- 605, गोवा 3657, गुजरात-48355, हरियाणा- 26164, हिमाचल प्रदेश- 1483, झारखंड- 5535, कर्नाटक- 63772 , केरल-12480, मध्यप्रदेश-22600, महाराष्ट्र-3,10,455, मणिपुर-1911, मिजोरम-450,मेघालय-284,नगालैंड-988,ओडिशा-17437,पुदुचेरी-1999,पंजाब-10100,राजस्थान-29434,सिक्किम-283, तमिलनाडु-170693, तेलंगाना- 45076, त्रिपुरा-2878, जम्मू और कश्मीर-13899, लद्दाख-1178, उत्तरप्रदेश में 49487, उत्तराखंड-4515, पश्चिम बंगाल- 42487 मामले की पुष्टि हो चुकी है। (हि.स.) (#thestates.news)
Saturday, March 14
Breaking News
- 14 मार्च 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान
- Redmi Note 15 Pro Review: दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले… लेकिन क्या सबकुछ है परफेक्ट? जानें क्या है अच्छा और क्या एवरेज
- फर्जी ताईक्वाण्डो सर्टिफिकेट से शिक्षक बनने की साजिश नाकाम, SOG ने 20 आरोपियों को दबोचा
- खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा धमाका: 7 पुलिसकर्मियों की मौत, इलाके में हाई अलर्ट
- कोयला उत्पादन में ऐतिहासिक उछाल: देश ने पार किया 200 मिलियन टन का रिकॉर्ड
- पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
- छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल, राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को
- अमेरिकी जांच के दायरे में बांग्लादेशी निर्यात, ट्रेड नियमों पर उठे सवाल
- IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई: 19 ठिकानों पर छापे, 90 से ज्यादा अकाउंट फ्रीज
- आयुष्मान और वय वंदन कार्ड वितरण में प्रदेश का अग्रणी जिला बना बस्तर


