नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस (#COVID-19) महामारी से निपटने को लेकर एक विस्तृत बैठक की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री #Health Minister हर्षवर्धन ने बैठक में महामारी के संदर्भ में राष्ट्रीय स्तर की स्थिति और तैयारी की जानकारी दी। बैठक में दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों #Union territories की स्थिति का जायजा लिया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल बेड/आइसोलेशन बेड (#Hospital Bed) (#Isolation Bed ) की शहर और जिलेवार आवश्यकताओं पर अधिकार प्राप्त समूह की सिफारिशों का संज्ञान लिया। पीएम ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को “राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परामर्श से आपातकालीन योजना बनाने” का निर्देश दिया । उन्होंने मानसून के मौसम की शुरुआत के मद्देनजर मंत्रालय को उपयुक्त तैयारी सुनिश्चित करने की सलाह दी।
बैठक में पीएम ने कहा कि यह देखा गया है कि कुल मामलों में से दो-तिहाई पांच राज्य़ों के बड़े शहरों में है। इस चुनौती से निपटने के लिए परीक्षण,बिस्तर और सेवाओं की संख्या को प्रभावी ढंग से बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए । जिससे दैनिक मामलों के चरम उछाल को संभाला जा सके। उन्होंने कहा कि कई राज्यों, जिलों और शहरों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं । इसके प्रकोप को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया है।
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के वर्तमान और उभरते परिदृश्य पर चर्चा की। प्रधान मंत्री ने सुझाव दिया कि गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को केंद्र और दिल्ली सरकारों और नगर निगमों के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उपराज्यपाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ एक आपात बैठक बुलानी चाहिए ताकि चुनौती से निपटने के लिए सम्भावित और व्यापक प्रतिक्रिया की योजना बनाई जा सके।
बैठक में प्रधान सचिव, पीएम, कैबिनेट सचिव, स्वास्थ्य सचिव और डीजी आईसीएमआर भी उपस्थित थे। डॉ. विनोद पॉल, सदस्य निती आयोग और मेडिकल इमरजेंसी मैनेजमेंट ग्रुप #Medical Emergency Management Group के संयोजक, ने मध्यम अवधि में कोविड-19 मामलों की वर्तमान स्थिति और संभावित परिदृश्य पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 11,458 मामलों सामने आए है। देश में कोरोनावायरस #Coronavirus मामलों की कुल संख्या अब 3,08,993 है, जिनमें 1,45,779 सक्रिय मामले, 1,54,330 ठीक और 8,884 मौतें शामिल हैं। देश में कोविड-19-19 रिकवरी दर वर्तमान में 49.95 प्रतिशत है। (हि.स.)

