नयी दिल्ली, (mediasaheb.com) कांग्रेस
के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर किसी
अज्ञात विचारक के उद्धरण के साथ शनिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि
बार-बार एक ही युक्ति कर उसके अलग परिणाम की उम्मीद करना सनकीपन है।
श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा, “बार-बार
एक ही काम करना और उसमें भी अलग परिणाम की उम्मीद करना एक सनक ही है-अज्ञात।”
इसके साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के चारो चरणों में कोरोना के
लगातार बढ़े ग्राफ को भी पोस्ट किया है जिनमें दिखाया गया है कि हर लॉकडाउन में
संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ी है।
कांग्रेस नेता ने कोरोना संकट को लेकर सरकार पर कल भी निशाना
साधते हुए कहा था “भारत एक गलत दौड़ जीतने के रास्ते पर बढ़
रहा है। यह अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुई भयावह
त्रासदी है ।”(वार्ता)
Saturday, June 20
Breaking News
- पिघलते ग्लेशियर, बेकाबू गर्मी और बाढ़ का खतरा! क्या जलवायु संकट की चौखट पर खड़ा है भारत?
- पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश
- केशव-निषाद-राजभर की तिकड़ी से बढ़ी अखिलेश की मुश्किलें, यूपी की सियासत में NDA का नया दांव
- 20 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन
- छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
- रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल
- छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

