नई दिल्ली, (mediasaheb.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल शनिवार को पूरा हो गया। गृहमंत्री अमित शाह ने इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हमेशा प्रगतिशील रहा है।
अमित शाह ने शनिवार को किए गए ट्वीट में कहा,’ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण मोदी 2.0 के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हृदयपूर्वक बधाई देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी व निर्णायक नेतृत्व में भारत ऐसे ही निरंतर प्रगतिशील रहेगा।’
अमित शाह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘प्रधानमंत्री ने इन 6 वर्षों के कार्यकाल में न सिर्फ कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा है बल्कि 6 दशक की खाई को पाट कर विकास पथ पर अग्रसर एक आत्मनिर्भर भारत की नींव भी रखी है। यह 6 वर्ष का कार्यकाल ‘गरीब कल्याण व रिफॉर्म’ के समांतर समन्वय की एक अभूतपूर्व मिसाल है।’ उन्होंने कहा, ‘ईमानदार नेतृत्व व अथक परिश्रम के प्रतिबिंब प्रधानमंत्री मोदी पर भारत की जनता का जो अटूट विश्वास है वैसा देश की जनता का अपने नेतृत्व में विश्वास दुनिया में विरले ही देखने को मिलता है। मोदी सरकार को चुनकर इन उपलब्धियों की सह-भागीदार बनी भारत की जनता को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं।’
अमित शाह ने कहा, ‘आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं गत 6 वर्षों से मोदी सरकार के संदेशवाहक बन सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने वाले भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम व संगठन समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’ (हि.स.)। (thestates.news)(mediasaheb.com) |
Tuesday, September 22
Breaking News
- MP में कल से भारी बारिश, 24-25 सितंबर को स्ट्रॉन्ग रहेगा सिस्टम
- मीनाक्षी के इंदौर शिफ्ट होने से नाराज था पवन, 15 साल दक्षिण अफ्रीका में की नौकरी
- झारखंड में आवासीय स्कूलों के शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, संविदाकर्मियों को 10% की वृद्धि
- बिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन का पर्चा, 22 सितंबर से हर पंचायत में विशेष शिविर
- यूपी में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी, मॉल-रेस्टोरेंट में मिली गंदगी और कीड़े
- राहु-केतु की चाल बदलेगी किस्मत! 76 दिनों तक इन 6 राशियों पर बरसेगा धन
- Bank Holiday: कल 23 सितंबर को भी बंद रहेंगे बैंक, जानें छुट्टी की वजह
- करम पर्व 2026: आज झारखंड में गूंजेगी मांदर की थाप, जानें पूजा और परंपराओं का महत्व
- NHAI-PWD की सड़कें जांच में फेल, ग्वालियर HC ने अफसरों की जिम्मेदारी तय की
- एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

