नई दिल्ली (mediasaheb.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में
आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जाबांज सैनिकों और सुरक्षाकर्मी को
श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश उनकी सहादत को हमेशा याद रखेगा।
PM नरेन्द्र मोदी ने शहादत देने वाल़ों को श्रद्धांजलि देते
हुए ट्वीट किया,“उनके जज्बे और शहादत को देश कभी नहीं
भूलेगा। जाबांजो ने देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर
दिये। मेरी शहीद जांबाजों के परिवारों और मित्रों के प्रति हार्दिक संवेदना है।”
गौरतलब है कि हंदवाड़ा में रविवार को हुई इस मुठभेड़ में एक
कर्नल समेत 5 जाबांज शहीद हो गए जबकि दो आतंकवादी ढेर हो गये। इस मुठभेड़ में सेना
के 2 अधिकारी, 2 जवान और
पुलिस के एक उप निरीक्षक शहीद हो गये। शहीदो में कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, राष्ट्रीय
राइफल्स की 21वीं बटालियन के नायक राजेश और लांस नायक
दिनेश तथा पुलिस उपनिरीक्षक शकील काजी शामिल हैं।(वार्ता)
Saturday, April 4
Breaking News
- भोपाल में आज अधिकारी बने शिक्षक, 102 सरकारी स्कूलों में अफसरों ने ली क्लास, बच्चों से किया संवाद
- झारखंड में नई सियासी हलचल: बिना BJP-कांग्रेस के सरकार का प्रस्ताव, हेमंत सोरेन को ऑफर
- पीलीभीत,मौत के जबड़े से बेटे को खींच लाया पिता, निहत्थे होकर मगरमच्छ से भिड़ गए प्रेम शंकर
- BSP अफसरों को आवास के लिए देने होंगे ₹10 लाख, नगरोत्थान योजना में प्रावधान
- कांग्रेस नेता कमलनाथ का बयान: देश में पेट्रोल-डीज़ल और गैस की कोई कमी नहीं
- आग का कहर किसान की फसल जलकर खाक
- यूपी के 35 जिलों में बारिश और ओले की चेतावनी, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- टीजीटी और एलटी ग्रेड भर्ती में टीईटी अनिवार्य, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- DC vs MI, दिल्ली के कोटला में आज महामुकाबला, रोहित शर्मा और अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका
- BPSC भर्ती में बड़ा खुलासा: कई शिक्षकों के सर्टिफिकेट फर्जी, सैकड़ों नौकरियां खतरे में


