नई दिल्ली (mediasaheb.com)
विश्व हिन्दू परिषद ने महाराष्ट्र के पालघर के बाद पंजाब में भी एक संत दण्डी
स्वामी पुष्पेन्द्र जी महाराज पर हुए जानलेवा हमले पर गहरा रोष व्यक्त किया है और
दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चिंता जतायी है।
विश्व हिन्दू परिषद
के केन्द्रीय महामंत्री मिलिन्द परांडे ने यहां एक वक्तव्य में कहा कि ईसाई
मिशनरियाँ एवं वामपंथी गतिविधियाँ ही भारत में पालघर जैसी घटनाओं की जननी हैं।
भारत एक धर्म प्राण देश है लेकिन फिर भी इन दोनों के सतत् वैचारिक और शारीरिक
हमलों के कारण आज देश आहत है। पालघर के मुख्य आरोपियों के बाद अब पंजाब सरकार
द्वारा भी हमलावरों की अभी तक गिरफ्तारी ना किया जाना बेहद चिंतनीय है।
उन्होंने कहा कि
संपूर्ण प्राणी मात्र में दया भाव रखने वाले संतो पर बढ़ रहे जानलेवा हमले हिंदू
समाज के लिए बहुत ही चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि यह गौर करने वाली बात है
कि देश के जिन क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियों की गतिविधियां तीव्र हैं और उन्हें
वामपंथियों का प्रचार एवं सहयोग प्राप्त है वहां वहां संतों और हिन्दू मानबिन्दुओं
को अधिक निशाना बनाया जा रहा है।
विहिप महामंत्री
ने यह भी कहा कि पंजाब के होशियारपुर में हुए जानलेवा हमले की विहिप घोर निंदा
करते हुए मांग करती है कि राज्य सरकार दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार कर कठोरतम दण्ड
सुनिश्चित करे।(वार्ता)
Monday, October 5
Breaking News
- राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक इंटीग्रेटेड पैक हाउस, कारखियाव का किया स्थलीय निरीक्षण
- महतारी वंदन योजना से ईश्वरी ने बढ़ाए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम
- खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, स्टाफ ने जताई आपत्ति
- कूनो में फिर गूंजी चीतों की किलकारी, भारत में जन्मी KJP21 ने दिए 5 शावकों को जन्म; देश में अब 60 चीते
- रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को मिलेगा मौका
- वृंदावन आश्रम कांड में नया CCTV आया सामने, प्राइवेट पार्ट काटने के बाद चौथी मंजिल की ओर जाता दिखा दीपक
- UP राज्यसभा चुनाव: BJP आज खोल सकती है पत्ते, स्मृति ईरानी-वरुण गांधी समेत कई नाम चर्चा में
- साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग देगा CNLU, 60 घंटे के सर्टिफिकेट कोर्स में सीखेंगे डिजिटल फोरेंसिक्स
- जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर चला JDA का बुलडोजर, 260 मकान-दुकानों से हटे अवैध निर्माण
- 8 अक्टूबर को गुरु बदलेंगे नक्षत्र, मिथुन-धनु समेत इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

