नई दिल्ली (mediasaheb.com) कोरोना महामारी
से निपटने के लिए सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देशवासियों को आगे की
रणनीति से अवगत कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार सुबह दस बजे
देशवासियों को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक टि्वट कर कहा है, “ PM नरेन्द्र
मोदी 14 अप्रैल को सुबह दस बजे राष्ट्र को
संबोधित करेंगे। ” कोरोना महामारी के मद्देनजर PM मोदी का राष्ट्र के नाम यह चौथा संबोधन होगा।
श्री मोदी ने गत 24 मार्च को
देशवासियों से मुखातिब होते हुए कोरोना महामारी से निपटने की रणनीति के तहत देश भर
में 21 दिन की पूर्णबंदी की घोषणा की थी। यह
अवधि कल यानी मंगलवार को ही समाप्त होनी है।
PM मोदी ने गत शनिवार को कोरोना महामारी से निपटने की रणनीति
तय करने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में
पूर्णबंदी की अवधि बढाने को लेकर लगभग सहमति बन गयी थी। प्रधानमंत्री देशवासियों
को इस सहमति के आधार पर कोरोना से लड़ने के लिए भविष्य में उठाये जाने वाले कदमों
तथा पूर्णबंदी की अवधि बढाने या न बढाने के निर्णय से अवगत करायेंगे। इस बैठक के
बाद कुछ राज्यों ने अपने यहां पूर्णबंदी की अवधि 30 अप्रैल तक
बढाने की घोषणा पहले ही कर दी है।
इससे पहले संसद में सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक में भी PM
मोदी ने कहा था कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर
राज्यों, जिला प्रशासन और विशेषज्ञों ने पूर्णबंदी
की अवधि बढाने का सुझाव दिया है।(वार्ता)
Tuesday, August 18
Breaking News
- 18 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा बड़ा लाभ
- Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार
- ‘सऊदी में भीख मांगी तो खैर नहीं’, पाकिस्तान की नागरिकों को आखिरी चेतावनी; पासपोर्ट तक हो सकता है ब्लॉक
- बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर हमला, छात्रों के मुद्दे पर गुप्त पत्र को लेकर उठाए सवाल
- JPSC में अध्यक्ष-सदस्यों के इस्तीफे से नियुक्तियां ठप, 7 प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित
- सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
- योगी सरकार का कोटेदारों को बड़ा तोहफा, कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल
- कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और पीएसी मोर्चे पर


