श्रीनगर, (mediasaheb.com) जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के केरन
सेक्टर में सतर्क सुरक्षा बलों ने रविवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर
(पीओके) से घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर पांच हथियारबंद आतंकवादियों को
मार गिराया हालांकि इस दौरान एक सैनिक शहीद हो गया।
कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों के दो अलग-अलग अभियानों में नौ आतंकवादी
मारे गए हैं।
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने यूनीवार्ता को
बताया कि केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सैनिकों ने पीओके से इस
तरफ घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को देखा। उन्हें जब चुनौती
देते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से
अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की
जिससे नियंत्रण रेखा के पास वन क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गयी।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे
गये और एक सैनिक शहीद हो गया तथा दो अन्य सैनिक घायल हो गए। उन्होंने कहा कि भारी
हिमपात और उबड़-खाबड़ इलाकों के कारण घायलों को निकालने में बाधा आ रही है।
इस बीच अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बड़े पैमाने पर
तलाशी अभियान चल रहा था।
गौरतलब है कि दक्षिणी जिले कुलगाम में शनिवार को
घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल
मुजाहिदीन के चार आतंकवादी मारे गये।(वार्ता)
Sunday, October 4
Breaking News
- चुनाव आयोग विवाद पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- हारने पर ECI को बदनाम करना पुरानी आदत
- भिलाई नगर निगम की अनूठी पहल: जल प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए तैयार होगी एकीकृत योजना
- पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चीफ सेलेक्टर बनने की खबरों पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान
- भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान, जांच रिपोर्ट को बताया ‘लीपापोती’
- यूक्रेन ने की भारत के युद्धविराम प्रस्ताव की पुष्टि, विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने की तारीफ
- रायपुर में AGRATHON 4.0 का जोश, देशभर से पहुंचे धावकों ने लगाई दौड़
- पायलट स्मित मछार की बहादुरी पर कांग्रेस की चुप्पी, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल
- न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं तीन खिलाड़ी, टीम इंडिया में होगी सीनियर्स की वापसी
- राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ किसानों के लिए खुशखबरी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित
- नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, 10 महीने से वेतन नहीं मिला तो ‘मोदी’ को ठहराया जिम्मेदार


