नयी दिल्ली (mediasaheb.com)
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश एक असाधारण संकट का सामना कर रहा है और देश को इन
संगठनों की सेवा तथा संसाधनों की बेहद अधिक जरूरत है।
जानलेवा वायरस
कोरोना के देश में निरंतर बढ़ रहे प्रकोप के मद्देनजर श्री मोदी ने आज यहां वीडियो
कांफ्रेन्स के जरिये प्रमुख सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ इस असाधारण
स्थिति से निपटने के उपायों पर विचार विमर्श किया । प्रधानमंत्री इससे पहले भी
डाक्टरों, पत्रकारों
, उद्योगपतियों और
अन्य वर्गों के साथ मौजूदा स्थिति में सहयोग के लिए बातचीत कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री ने
कहा कि देश एक असाधारण संकट के दौर से गुजर रहा है और उसे इन संगठनों की सेवा तथा
संसाधनों की बहुत अधिक जरूरत है। सामाजिक संगठनों की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए
उन्होंने कहा कि इनका दृष्टिकोण मानवीय होता है , पहुंच बहुत ज्यादा होती है और सेवाभाव के कारण
लोगों का इन पर विश्वास होता है। उन्होंने सुझाव दिया कि इन विशेषताओं के चलते ये
संगठन गरीबों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते
हैं। साथ ही इन की चिकित्सा सुविधा और स्वयंसेवक भी मरीजों तथा जरूरतमंदों की मदद
कर सकते हैं। उन्होंंने कहा कि देश को इस चुनौती से निपटने के लिए अल्पावधि उपायों
और दीर्घावधि द़ष्टिकोण की जरूरत है।(वार्ता)
Saturday, June 20
Breaking News
- 20 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन
- छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
- रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल
- छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित
- एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति
- पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान
- MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य

