नयी दिल्ली (mediasaheb.com) प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ
युद्ध को अभूतपूर्व चुनौती वाला बताते हुए रविवार को कहा कि इस महामारी से मुकाबले
के लिए ऐसे फैसले लिये जा रहे हैं जो दुनिया के इतिहास में कभी देखने और सुनने को
नहीं मिले तथा इन्हीं के बल पर भारत इस महामारी पर जीत हासिल करेगा।
श्री मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में
डॉक्टरों, नर्सों एवं कोरोना संक्रमण से निजात पा
चुके लोगों से संवाद करके देशवासियों को संदेश दिया कि यह एक युद्ध जैसी स्थिति है
और इसे रोकने के लिए जो प्रयास हो रहे हैं वही,भारत को
इस महामारी पर जीत दिलायेंगे।
श्री मोदी ने देश में 21 दिन के
लॉकडाउन के कारण गरीबों एवं वंचित वर्ग के लोगों को होने वाली तकलीफ के लिए क्षमा
याचना की और कहा कि यह जीवन-मरण की लड़ाई है और कोरोना को हराना है। इसके लिए समय
पर लॉकडाउन का निर्णय लेने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था इसलिए यह कदम उठाना
पड़ा। उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं सभी देशवासियों से क्षमा
माँगता हूँ | और मेरी आत्मा कहती है कि आप मुझे जरूर
क्षमा करेंगें क्योंकि कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़े हैं जिसकी वजह से आपको कई तरह की
कठिनाइयाँ उठानी पड़ रही हैं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के ख़िलाफ़ ये युद्ध अभूतपूर्व
भी है और चुनौतीपूर्ण भी इसलिए, इस दौरान
लिए जा रहे फैसले भी ऐसे हैं, जो, दुनिया के इतिहास में कभी देखने और सुनने को नहीं मिले।
कोरोना को रोकने के लिए जो तमाम कदम भारतवासियों ने उठाए हैं, जो प्रयास अभी हम कर रहे हैं – वही, भारत को कोरोना महामारी पर जीत दिलायेंगे। एक-एक भारतीय का
संयम और संकल्प भी, हमें, मुश्किल
स्थिति से बाहर निकालेगा।”
श्री मोदी ने गरीबों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि
किसी का मन नहीं करता है ऐसे कदमों के लिए लेकिन दुनिया के हालात देखने के बाद
लगता है कि यही एक रास्ता बचा है | आपको, आपके परिवार को सुरक्षित रखना है | उन्होंने देशवासियों से कहा, “ग़रीबों के
प्रति हमारी संवेदनाएँ और अधिक तीव्र होनी चाहिये। हमारी मानवता का वास इस बात में
है कि कहीं पर भी कोई ग़रीब, दुखी- भूखा नज़र आता है, तो, इस संकट की घड़ी में हम पहले उसका पेट
भरेंगे, उसकी जरूरत की चिंता करेंगे और ये
हिंदुस्तान कर सकता है। ये ही हमारे संस्कार हैं, ये ही
हमारी संस्कृति है।”(वार्ता)
Sunday, October 18
Breaking News
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नर, एडीजी, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तानों को दिए सख्त निर्देश
- दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो 30 अक्टूबर तक भरें Form-6, जानें जरूरी दस्तावेज
- हार्दिक पंड्या का विकल्प ढूंढने में समय बर्बाद न करे टीम इंडिया: सुनील गावस्कर की दोटूक
- कोरबा में कार के बोनट और दरवाजे पर रील बनाना पड़ा भारी, वाहन मालिक पर केस दर्ज
- पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर बढ़ाई पाबंदी, अब 24 नवंबर 2026 तक बंद रहेगा एयरस्पेस
- बिहार में 2500 करोड़ से बनेगी 88 KM लंबी फोरलेन सड़क, पटना से झारखंड का सफर होगा आसान
- राजस्थान पंचायत चुनाव: जेठानी-देवरानी आमने-सामने, BJP से नख्तू देवी तो कांग्रेस से रामप्यारी मैदान में
- हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि
- पलामू के किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा 80% तक अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन
- MP में 2 लाख इलेक्ट्रिक वाहन, लेकिन चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 1,780; लोकेशन ऐप भी नहीं

