नयी
दिल्ली (mediasaheb.com)प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना महामारी से निपटने के
उपायों में सरकार की मदद के लिए आगे आयें और विशेष रूप से गठित निधि में स्वेच्छा
से अंशदान करें।
श्री मोदी ने
शनिवार को ट्वीट के जरिये यह अपील करते हुए कहा,“देशभर
से लोगों ने कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई
में सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है। इस भावना का सम्मान करते हुए ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात स्थिति में
राहत निधि’ यानी पी एम केयर्स
फंड का गठन किया गया है। स्वस्थ भारत के निर्माण में यह बेहद कारगर साबित होगा।”
उन्होंने एक अन्य
ट्वीट में कहा,“देशवासियों से
मेरी अपील है कि वे कृपया पीएम केयर्स फंड में अंशदान के लिए आगे आएं। इसका उपयोग
आगे भी इस तरह की किसी भी आपदा की स्थिति में किया जा सकता है।”
उन्होंने कहा है
कि यह फंड माइक्रो डोनेशन को भी स्वीकार करता है। यह आपदा प्रबंधन क्षमताओं को
मजबूत करेगा, साथ ही नागरिकों
की सुरक्षा पर शोध को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया है,“ आइए, अपनी भावी
पीढ़ियों के लिए हम भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में कोई कसर न छोड़ें।”(वार्ता)
Monday, October 5
Breaking News
- एशियन गेम्स में दुनिया ने देखा भारत की नारी शक्ति का दम: निर्मला भूरिया
- कूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी
- योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी
- यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी
- लोकतंत्र की मजबूती में हर जागरूक मतदाता की भागीदारी बेहद जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- शिक्षा से होगी तरक्की की राह प्रशस्त, बच्चों को नियमित रूप से भेजें स्कूल: राज्यमंत्री गौर
- रानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग से जनजातियों के विकास का नया अध्याय लिख रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा
- शिक्षा से होगी तरक्की की राह प्रशस्त, बच्चों को नियमित रूप से भेजें स्कूल: राज्यमंत्री गौर
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल

