नयी दिल्ली, (mediasaheb.com)वित्त विधेयक, 2020 आज लोकसभा में बिना चर्चा के पारित हो गया और
इसके साथ ही वित्त वर्ष 2020-21 के
बजट को सदन की मंजूरी मिल गयी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम
बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर बाद दो बजे शुरू होने के बाद सबसे पहले जरूरी
कागजात सभा पटल पर रखवाये। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक, 2020 को
विचारार्थ सदन के समक्ष रखा। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा
कि सभी दलों के नेताओं के साथ आज सुबह हुई बैठक में यह सहमति बनी थी कि “असाधारण
परिस्थितियों” को
देखते हुए वित्त विधेयक को बिना चर्चा के पारित किया जायेगा।
बजट के दिन 01 फरवरी को वित्त
विधेयक में सरकार ने 43 संशोधन
किये थे। इसमें तीन खंड (पार्ट-4ए, पार्ट 6 और पार्ट 7) जोड़े हैं। साथ ही छह नये क्लॉज और दो नये सेक्शन
भी विधेयक में जोड़े गये। सदन ने मूल विधेयक में शामिल सेक्शन 144 को
सत्ता पक्ष के सदस्यों की जोरदार ना के कारण ध्वनिमत से खारिज कर दिया।
सरकार की ओर से
पेश सभी 43 संशोधनों
को सदन की मंजूरी मिल गयी जबकि विपक्ष के सभी संशोधनों को खारिज कर दिया गया।
सरकार ने अगले
वित्त वर्ष के लिए कुल 30.42 लाख
करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। आम बजट पर 11 घंटे 51 मिनट चर्चा हुई। रेल मंत्रालय से संबद्ध अनुदान
माँगों पर 12 घंटे
31 मिनट, सामाजिक न्याय एवं
अधिकारिता मंत्रालय की अनुदान माँगों पर पाँच घंटे 21 मिनट और पर्यटन मंत्रालय की अनुदान माँगों पर चार
घंटे एक मिनट चर्चा हुई। अन्य मंत्रालयों की अनुदान माँगों तथा सभी अनुदान माँगों
से संबंधित विनियोग विधेयकों को 16 मार्च को गिलोटीन के जरिये मंजूरी प्रदान की गयी
थी।(वार्ता)
Sunday, July 5
Breaking News
- दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी
- दिल्ली सरकार ने खत्म की वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था, सरकारी दफ्तर फिर पुराने समय पर खुलेंगे
- एम्बाप्पे के दम पर फ्रांस क्वार्टर फाइनल में, पराग्वे को 1-0 से हराया
- पश्चिम यूपी में झमाझम बारिश से मिली राहत, 9-10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट
- बिहार में खुलेंगे 100 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट, गंभीर आपराधिक मामलों के निपटारे में आएगी तेजी
- अब डिजिटल होगी राजस्व न्याय व्यवस्था, सुरक्षित रहेंगे मूल अभिलेख
- मोदी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा तेज: क्या इन दिग्गज नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? BJP की नई टीम भी तैयार
- दिल्ली कोर्ट से शरजील इमाम और उमर खालिद को बड़ा झटका, जमानत याचिका फिर खारिज
- उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता


