नई दिल्ली (mediasaheb.com) देश में कोरोना वायरस #Corona virus (कोविड-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 195 हो गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह बताया कि देश में कोरोना के 195 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 163 मरीज भारतीय हैं जबकि 32 विदेशी नागरिक हैं। इसके कारण देश भर में 4 लोगों की मौत हो गयी है और 20 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
गौरतलब है कि चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से पैर पसारने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में अब तक विश्व के 150 से अधिक देश आ चुके हैं। भारत में कोरोना के अब तक 195 मामले सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी #Global epidemic घोषित कर दिया है। (वार्ता)
Previous Articleनिर्भया सामूहिक दुष्कर्म के 4 दोषियों को फांसी दी गई
Next Article कोरोना वायरस : अमेरिका की स्थिति हो रही बद से बदतर

