नई दिल्ली,(mediasaheb.com) उच्चतम न्यायालय ने जम्मू-कश्मीर#Jammu and Kashmir से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 #Article 370 हटाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं को बड़ी पीठ को भेजने से सोमवार को इन्कार कर दिया।
न्यायमूर्ति एन. वी. रमन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सात सदस्यीय या उससे बड़ी पीठ को भेजने से इंकार करते हुए कहा कि इन याचिकाओं की सुनवाई 5 सदस्यीय संविधान #Constitution पीठ ही करेगी।
शीर्ष अदालत ने माना कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर 1959 और 1970 में आए फैसलों में कोई विरोधाभास नहीं है। इसलिए, मामला सात जजों की बेंच में भेजना ज़रूरी नहीं है।
संविधान पीठ ने सबसे पहले याचिकाओं को बड़ी पीठ को भेजने के मसले पर सुनवाई की थी और 23 जनवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
याचिकाकर्ताओं की ओर से दिनेश द्विवेदी, राजीव धवन एवम् संजय पारिख ने दलीलें दी थी, जबकि एटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार का पक्ष रखा था।
सुनवाई के दौरान वेणुगोपाल ने दलील दी थी कि अलगाववादी वहां जनमत संग्रह #referendum का मुद्दा उठाते आए हैं क्योंकि वह जम्मू कश्मीर को अलग संप्रभु राज्य बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि महाराजा हरि सिंह ने भारत की मदद इसलिए मांगी थी क्योंकि वहां विद्रोही घुस चुके थे। वहां पर आपराधिक घटनाएं हुईं और आंकड़े बताते हैं कि अलगाववादियों को पाकिस्तान #Pakistan से ट्रेनिंग दी गई ताकि यहां बर्बादी की जा सके। एटॉर्नी जनरल ने कहा था कि जनमत संग्रह कोई स्थाई समाधान नहीं था।
उन्होंने संविधान पीठ के समक्ष एक-एक कर ऐतिहासिक घटनाक्रम का ब्योरा दिया था, साथ ही कश्मीर का भारत #India में विलय और जम्मू कश्मीर संविधान सभा के गठन के बारे में विस्तार से बताया था। (वार्ता)
Friday, June 26
Breaking News
- दिल्ली में शराब और बीयर की बिक्री बढ़ी, दो महीने में सरकार का राजस्व 17 फीसदी उछला
- 4 जुलाई 2026 को शुक्र का सिंह राशि में गोचर, चार राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के द्वार
- बिहार पंचायत सचिवों की वरीयता सूची में बड़ी गड़बड़ी, जन्म से 9 महीने पहले मिली नौकरी
- यूपी में भीषण लू का अलर्ट, 30 जून से बदलेगा मौसम, बारिश के बढ़ेंगे आसार
- FIFA World Cup 2026: कनाडा ने आधे से ज्यादा फैंस के वीजा किए रिजेक्ट, जानिए किन देशों को मिली सबसे ज्यादा एंट्री
- 76 करोड़ की फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़, ट्रेड लिंक का संचालक आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार
- Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर ताजिया जुलूस, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
- यूपी सरकार का कड़ा रुख, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र दान प्रकरण में दर्ज हुई पहली एफआईआर
- लखनऊ अग्निकांड के बाद परिवहन विभाग अलर्ट, बसों में फायर सेफ्टी की होगी सघन जांच
- LPG Rule Change: कच्चा तेल सस्ता होते ही बड़ा फैसला, आज से हटीं ये पाबंदियां, उपभोक्ताओं को राहत


