नई दिल्ली, (mediasaheb.com)कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार के आंकड़े नहीं देने के वित्त मंत्री सीतारमण
की टिप्पणी पर सोमवार को कहा कि सवालों से डरने की बजाए उन्हें जिम्मेदारी का
निर्वहन करते हुए रोजगार पर युवाओं को जवाब देना चाहिए।
कांग्रेस नेता ने यह बयान श्रीमती सीतारमण की उस टिप्पणी पर
की है जिसमें रोजगार का आंकड़ा नहीं बताने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा था ‘‘मान लीजिए मैं एक आंकड़ा बोल दूं- एक करोड़, फिर राहुल गांधी पूछेंगे कि एक करोड़ नौकरियों का क्या हुआ, इसलिए नहीं बताया।’’
श्री गांधी ने ट्वीट कर जवाब दिया “वित्त मंत्री जी, मेरे
सवालों से मत डरिए। मैं ये सवाल देश के युवाओं की ओर से पूछ रहा हूं, जिन्हें जवाब देना आपकी ज़िम्मेदारी है। देश के युवाओं को
रोज़गार की ज़रूरत है और आपकी सरकार उन्हें रोज़गार देने में बुरी तरह नाकाम साबित
हुई है।”
पार्टी ने इस सवाल का जवाब नहीं देने को श्रीमती सीतारमण की
नाकामयाबी बताया और कहा “जो नाकाम होते हैं, वो सवालों से डरते हैं। राहुल गांधी आपसे सवाल पूछते
रहेंगे…चाहे वो बेरोजगार युवाओं की पीड़ा हो, किसानों
की बदहाली हो, महिला सुरक्षा का मामला हो। हम आपको
मनमानी नहीं करने देंगे। वैसे…आपका डर आपकी नाकामी को दर्शाता है।”
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने तंज
किया और कहा वित्त मंत्री राहुल गांधी के सवालों से डरती हैं। उन्होंने कहा “आंकड़ों से वित्त मंत्री जी का भय वाजिब है। निर्मला जी, राहुल जी के सवाल पूछने के डर से आपने आंकड़े बताने ही छोड़
दिए। हक़ीक़त ये है कि आपके पास उपलब्धियों के नाम पर केवल लफ़्फ़ाज़ी है। आंकड़ों
से डर नहीं लगता, साहेब। सच्चाई से डर लगता है। क्यों
निर्मला जी।”(वार्ता)
Saturday, October 10
Breaking News
- सिवान के 3.31 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे ₹37.61 करोड़, सितंबर की पेंशन जारी
- अखिलेश यादव का CM योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज, बोले- मैं भी तैयार, आप भी नामांकन करें
- कैंसर अस्पताल के निर्माण में देरी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, 25 दिसंबर तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम
- इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत
- बिहार में जातिवाद से शिक्षा को नुकसान, प्रह्लाद जोशी ने नई शिक्षा नीति पर कही बड़ी बात
- बिहार के मखाना की दुनिया में बढ़ी धाक, 82 हजार हेक्टेयर तक खेती बढ़ाने का लक्ष्य; किसानों को मिलेगा फायदा
- जयपुर में 10-11 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्जन, आमेर किला और चारदीवारी जाने से पहले जान लें नए रूट
- इटावा में नए वोटरों को राहत, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब नहीं भरना होगा अतिरिक्त घोषणा पत्र
- अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला


