नयी दिल्ली, ,( mediasaheb.com) दिल्ली विधानसभा के आठ
फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिले का अब केवल एक दिन शेष है
लेकिन 21 वर्ष से सत्ता से बाहर रही
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस अभी तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के
खिलाफ उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है।
भाजपा ने 57 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
किए हैं और दो सीटों के लिए उसका श्री नीतीश कुमार नीत जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू)
से समझौता हुआ है। बाकी 11 सीटों पर पार्टी ने अपने
उम्मीदवार अभी घोषित नहीं किए हैं जिनमें नयी दिल्ली सीट भी है। नयी दिल्ली सीट से
श्री केजरीवाल एक बार फिर मैदान में हैं। वर्ष 2013 में पहली बार चुनाव मैदान
में उतरे श्री केजरीवाल ने नयी दिल्ली सीट से तीन बार की मुख्यमंत्री रही शीला
दीक्षित को हराया था। भाजपा ने अभी नयी दिल्ली सीट से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं
किया है।
कांग्रेस को 2015 के चुनाव में एक भी सीट
नहीं मिली थी और वह इस बार अपना आधार बढ़ाने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही है।
पार्टी ने 54 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं
और चार सीटों पर उसका लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजग) से समझौता है
लेकिन पार्टी ने भी नयी दिल्ली सीट से कौन उम्मीदवार होगा, इसके अभी पत्ते नहीं खोले
हैं।
कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में श्री केजरीवाल के सामने उम्मीदवार उतारने
को लेकर पेंच फंस हुआ है। कांग्रेस की तरफ से इस सीट पर श्रीमती दीक्षित की बेटी
लतिका दीक्षित को उम्मीदवार बनाने की अटकलें थीं लेकिन बताया जा रहा है कि वह
चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं।
भाजपा की तरफ से श्री केजरीवाल को उनके विधानसभा क्षेत्र में ही घेरे रखने के
लिए मंथन चल रहा है। मीडिया में पिछले दिनों श्री केजरीवाल के पूर्व निकटतम सहयोगी
और मंत्री रहे कपिल मिश्रा का नाम जोरों से चर्चा में आया था। वर्ष 2015 में उत्तर पूर्वी दिल्ली के
करावल नगर से आम आदमी पार्टी(आप) के टिकट पर चुनाव जीते श्री मिश्रा काे भाजपा ने
माडल टाउन से उम्मीदवार बनाया है। इसलिए पार्टी अब किसी और को ही श्री केजरीवाल के
समक्ष उतारेगी। श्री केजरीवाल के सामने भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इनमें उनकी ही पूर्व सहयोगी
शाजिया इल्मी के अलावा पिछले चुनाव में उम्मीदवार रही नुपुर शर्मा के नाम की भी
चर्चा है।
पिछले विधानसभा चुनाव में श्री केजरीवाल ने लगभग 26 हजार वोटों से जीत हासिल की
थी ।(वार्ता)
Wednesday, October 14
Breaking News
- CGRERA का बड़ा फैसला, विकास अनुज्ञा निरस्त होने पर ‘सौराष्ट्र’ रियल एस्टेट परियोजना का पंजीयन रद्द
- रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- ‘सुकमा कनेक्ट 2.0’ को मिली राष्ट्रीय पहचान, देश के 14 चयनित प्रस्तावों में शामिल
- रेलवे कर्मचारियों की दिवाली होगी शानदार! मोदी कैबिनेट ने 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी, 11 लाख से ज्यादा को फायदा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
- पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
- विष्णु भैया की जनकल्याणकारी योजना बनी सहारा, पूजा पटेल को बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए मिला आर्थिक संबल
- योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, चार छात्राओं ने संभाली मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की कमान
- UP Police Constable Result: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 32,679 अभ्यर्थियों को मिलेगी वर्दी
- दुर्ग के ट्रांसपोर्ट नगर को मिलेगी नई सड़क, ₹1.05 करोड़ की लागत से बनेगी सीसी रोड

