जबलपुर, (mediasaheb.com)|केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कांग्रेस और
अन्य विपक्षी दलों पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों का विरोध करने वाले
इन दलों के नेताओं और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा एक क्यों हैं।
भारतीय जनता
पार्टी (BJP)
अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में सीएए के समर्थन
में भाजपा की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश
अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव और
पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।
अमित शाह ने कहा कि जब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने
अनुच्छेद 370 और
धारा 35 (ए)
हटाकर जम्मू कश्मीर को हमेशा हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बना दिया। तब कांग्रेस
के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया और कहा कि
यह कश्मीरियों के खिलाफ है। उस समय भी इसी तरह की भाषा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री
की थी।
अमित शाह ने कहा कि यही नहीं ट्रिपल तलाक, राम मंदिर और अब
सीएए को लेकर भी सुश्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
समेत सभी विपक्षी दलों के सुर मिलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के
प्रधानमंत्री का सुर भी इसी तरह का है। उन्होंने ऐसे लोगों को ‘झूठे’ बताते हुए कहा कि
राष्ट्रवादी एजेंडा का विरोध करने वाले लोगों को देश की आम जनता काे सबक सिखाना
चाहिए।(वार्ता)
Wednesday, June 24
Breaking News
- EWS छात्रों को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में सरकारी फीस की मांग खारिज की
- 36 साल का इंतजार खत्म, मैट हेनरी ने रचा इतिहास; बुमराह के साथ बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज
- बिहार में 28 जून को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, ग्राम स्वराज को मिलेगा नया बल
- डिटर्जेंट गोदाम की आड़ में बन रहा था गुटखा, किराएदार की तलाश में जुटी पुलिस
- सिया के बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी की थी तैयारी, महाबलेश्वर के रिजॉर्ट में बुक थे 40 कमरे
- ख्वाजा आसिफ की युद्ध वाली गीदड़भभकी पर भारत का पलटवार, PoK का जिक्र कर दिया करारा जवाब
- एक हफ्ते में घोषित होंगे बचे हुए एल्डरमैन, 244 नगरीय निकायों में होंगे मनोनीत पार्षद
- यात्रियों को राहत, मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे फिर बढ़ाए गए
- उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
- ‘मलबे में दबे लोग पानी-पानी चिल्ला रहे थे’, चश्मदीद ने सुनाई कोलकाता हादसे की दर्दनाक कहानी

