कोलकाता, (mediasaheb.com)। नदिया जिले में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या को लेकर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस (#_Trinamool)(#_Congress )पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है।
देर रात उन्होंने एक ट्वीट ( Tweet) किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, “पश्चिम बंगाल में तृणमूल की गुंडागर्दी थम नहीं रही! भाजपा कार्यकर्ता मंगल चौधरी की हत्या इसका सुबूत है। जबकि, पुलिस इस हत्या को हमेशा की तरह दुर्घटना दिखाने की कोशिश में है! अपने कार्यकर्ता के लिए भाजपा संघर्ष करेगी!”
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नदिया जिले में मंगल चौधरी का रक्तरंजित शव बरामद हुआ था। उनके सिर, चेहरे और अन्य अंगों पर जख्म के निशान हैं। पार्टी का दावा है कि पुलिस इसे दुर्घटना बनाने पर तुली हुई है। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंगल चौधरी को लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्हें मौत के घाट उतारा गया है। (हि.स.)
Sunday, October 11
Breaking News
- बिकिनी में बीच पर उतरीं सौंदस मौफकीर, पानी में लेटकर दिए शानदार पोज
- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 11 अक्टूबर से निकालेंगे सनातन हिंदू एकता यात्रा 3.0, बुंदेलखंड में होगा आयोजन
- छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
- हाईकोर्ट का फैसला: मानसिक क्रूरता के आधार पर पति को तलाक की मंजूरी, पत्नी अलग से मांग सकती है गुजारा भत्ता
- नवरात्र 2026: मां अंगारमोती मंदिर में प्रज्वलित होंगी 7 हजार ज्योति कलश, 52 गांवों की अखंड ज्योत
- मैहर मां शारदा मंदिर में मिलेगा महाभोग प्रसाद, 150 रुपये में मिलेंगे देसी घी के लड्डू
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित
- MP के 17 जिलों के 82 ग्रामीणों को मिला जमीन का मालिकाना हक, स्वामित्व योजना से हुआ फायदा
- भोपाल-इंदौर मेट्रो यात्रियों की बल्ले-बल्ले! 11 अक्टूबर से टिकट पर मिलेगी अतिरिक्त छूट
- शारदीय नवरात्रि 2026: आज 11 अक्टूबर को मां शैलपुत्री की पूजा, जानें शुभ मंत्र और प्रिय भोग

