नई दिल्ली, (mediasaheb.com) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (#Rajdhani Delhi ) समेत देश के कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के अनुसार कहीं किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि भूकंप के झटके के बाद लोग डर और भय से घरों से बाहर निकल गए। यूएस (#US ) सिस्मोलॉजिक्ल सेंटर के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.4 रही है।
भूकंप का केंद्र काबुल से 245 किलोमीटर की दूरी पर था। भूकंप भारत (#Bharat ) के समयानुसार पांच बजकर 15 मिनट के आसपास महसूस किया गया है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था। भूकंप के झटके पंजाब, हरियाणा, कश्मीर महसूस किए गए हैं। इस भूकंप के झटके को पाकिस्तान (#Pakisthan ) के इस्लामाबाद और अन्य जगहों पर भी महसूस किया गया है। इस झटके से करीब 10 सेकेंड तक धरती कांपती रही। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 19 नवम्बर को भी भूकंप के झटके दिल्ली समेत कई इलाकों में महसूस किए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता पांच के आसपास रही थी। (हि.स.)।
Sunday, August 16
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिलेगा लाभ
- लू को प्राकृतिक आपदा घोषित करने का बड़ा फैसला! अब कुल 14 आपदाएं, जानें किसे और क्या मिलेगा फायदा
- Apple Pay India Launch: सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है एंट्री, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं
- तलाक हुआ तो जॉर्जिना को हर महीने मिलेंगे ₹1.10 करोड़! रोनाल्डो के साथ करोड़ों की डील की रिपोर्ट
- LIC के बाद अब इन कंपनियों पर सरकार की नजर, हिस्सेदारी बिक्री से मिल सकता है कमाई का मौका
- लखनऊ में 15 अगस्त से हाउस टैक्स OTS, ब्याज पर मिलेगी 100% छूट
- हर महीने ₹5,000 निवेश करने हैं? FD, RD या SIP—कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानें पूरा हिसाब
- PM-KUSUM-2 पर किसानों को बड़ी राहत, सोलर पंप से होगी सिंचाई; खाली खेत से भी होगी कमाई
- ‘WhatsApp-ईमेल पर दे रहे तलाक’, SC में ‘Virtual Divorce’ मामले पर 27 अक्टूबर को सुनवाई
- बिहार में बनेंगी 12 नई टाउनशिप, पटना में 10 लाख करोड़ निवेश की योजना


