पुणे, (mediasaheb.com )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (#PM Narendra Modi ) ने पुणे के एक अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से रविवार को मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। प्रधानमंत्री ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी पुणे (#Pune ) में डीजीपी और आईजीपी के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में हिस्सा लेने के बाद उनसे मिलने पहुंचे।
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “पुणे में मेरी मुलाकात पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी जी से हुई। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके साथ काफी अच्छी बातचीत हुई। हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं।”
वरिष्ठ पत्रकार शौरी वर्ष 1999 से 2004 के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे हैं। उनको मोदी का आलोचक माना जाता है। एक दिसम्बर को पुणे के लवासा स्थित अपने घर के पास 78 वर्षीय शौरी बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस समय वह पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में इलाज करा रहे हैं। (हि.स.) ।
Tuesday, July 28
Breaking News
- आज का राशिफल 28 जुलाई 2026: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
- योगी सरकार में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, यूपी ने हासिल किया संयुक्त राष्ट्र का छठवां सतत विकास लक्ष्य
- प्रदेश की मंडियों में लगेंगी ग्रेडिंग सोर्सिंग यूनिट ई मंडी योजना प्रभावी बनाने के निर्देश
- ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, योगी सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही
- सुषेण योजना का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- ब्रिक्स देशों का संस्कृति सम्मेलन 5 से 8 अगस्त तक भोपाल में होगा
- जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन
- गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी
- एग्री-हॉर्टिकल्चर सेक्टर में म.प्र. को मिला प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
- जेई-एईएस को लेकर अलर्ट हुई योगी सरकार, प्रभावित हर गांव तक पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल

