रायपुर, (media saheb.com) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक के पूर्व सीजी कैम्प पोर्टल का उद्घाटन किया। यह पोर्टल राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की मॉनिटरिंग का ऑनलाइन एडवांस प्लेटफॉर्म है । इस पोर्टल में मुख्य रूप से शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल गोधन न्याय योजना ,मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सीजी ई डिस्ट्रिक्ट, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, नरवा, गरूवा ,घुरवा, बाड़ी योजना की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। सीजी कैम्प पोर्टल के माध्यम से प्राथमिकता वाली योजनाओं की किसी भी जिले की विभिन्न समय अवधि की प्रगति , जिलों की प्रगति का तुलनात्मक आंकलन किया जा सकता है। यह एकीकृत डैशबोर्ड में वास्तविक समय पर राज्य की प्रमुख योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी । इसके माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी का कार्य होगा। आम जनता की शिकायतों के निराकरण के लिए जन शिकायत पोर्टल तैयार किया गया है । जन शिकायत पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायतऑनलाइन दर्ज करा सकता है । पोर्टल द्वारा रजिस्ट्रेशन कर आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं । शिकायतों की जानकारी , निदान और मॉनिटरिंग के लिए जिलेवार, विभागवार जानकारी डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी।(For English News : thestates.news)
Monday, July 6
Breaking News
- IR प्रक्रिया में बढ़ीं लोगों की मुश्किलें, कई इलाकों में घर-घर नहीं पहुंच रहे BLO
- अलनीनो की मार से झारखंड में बारिश का संकट, धान की रोपाई पर पड़ा बड़ा असर
- सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं कई संकेत
- बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, सरकार ने शुरू कराया सर्वे
- शनि देव 27 जुलाई 2026 को कुंभ राशि में वक्री, कई राशियों पर संकट के संकेत
- सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC
- 10 साल बाद MSME विभाग में 217 कर्मचारियों को प्रमोशन, 116 नए पदों पर भर्ती का भी रास्ता साफ
- छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान: पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी का शासकीय स्कूल
- पांचना बांध से सिंचाई की मांग तेज, 24 गांवों के किसानों ने बनाई संघर्ष समिति
- यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, होमगार्ड और उनके परिवार को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज

