राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने ली प्रदेश भर के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक
मतदान दल के सभी सदस्यों का फूली वेक्सीनेटेड होना अनिवार्य
ओनो सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रत्याशी जमा कर सकेंगे ऑनलाइन नॉमिनेशन
मतदाताओं को जागरुक करने जाबो कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश
रायपुर, (media saheb.com) छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के संबंध में 12 नवंबर को सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आयुक्त ने कहा कि कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए चुनाव कराना हमारी पहली प्राथमिकता है इसलिए मतदान केंद्र चिन्हांकित करने के पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें ।उन्होंने कहा प्रशिक्षण,नाम निर्देशन के दौरान, मतदान सामग्री वितरण ,मतदान के दौरान,मतदान दलों की वापसी एवं मतगणना के समय कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करें।
फुली वेक्सीनेटेड हो मतदान कर्मी,55 साल से अधिक आयु के शासकीय कर्मचारियों
को निर्वाचन ड्यूटी से दें राहत
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि कोविड के बाद से बहुत बड़ा
बदलाव आया है।इस महामारी ने सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित किया है।
ऐसे में निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के हित का भी ध्यान रखना ज़रूरी है।
उन्होंने सलाह दी कि जहां तक हो सके कोशिश करें कि 55 वर्ष से
अधिक आयु के शासकीय कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी से राहत मिले। उन्होंने कहा कि
साथ ही इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दें कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी
अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड 19 से बचाव के
लिए वैक्सीन की दोनों डोज लग गई हों।(For English News : thestates.news)

