रायपुर (media
saheb.com) प्रदेश में पिछले 24 घंटे से
हो रही वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में
भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। भारी वर्षा से सबसे बुरा हाल गरियाबन्द जिले
का है। पैरी नदी एवं नदी नालों के उफान से तमाम रास्ते बन्द हो गए है। गरियाबन्द
के निकट सड़क पर पानी आ जाने से रायपुर गरियाबन्द राष्ट्रीय राजमार्ग को बन्द कर
दिया गया है।जिला प्रशासन ने इसके साथ ही एलर्ट भी जारी किया है।कई गांवों के पानी
से घिरने की खबरे लगातार मिल रही है।जिला मुख्यालय का सम्पर्क आसपास के क्षेत्रों
से भी कट गया है।
राजधानी रायपुर में भी कल शाम से वर्षा
का क्रम जारी है।कल देर शाम हुई भारी वर्षा के राजधानी के अहम इलाकों तक में
घुटनों पानी जमा हो गया।कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है।यहीं स्थिति आसपास
के जिलों में भी है। बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग में भी भारी वर्षा होने की खबर है।
मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों
पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।(वार्ता) For English News : the states.news
Thursday, June 25
Breaking News
- 25 जून गुरुवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- गूगल के साथ सीएम योगी का ग्रोथ डायलॉग: एआई, निवेश और नवाचार के सहारे विकसित उत्तर प्रदेश का रोडमैप
- भोपाल में कुकर्म का विरोध करने पर गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- खंडवा के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 80 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- भारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी व स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी: सीएम योगी
- एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
- मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का भव्य समापन: 25 से 30 जून तक
- भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
- अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

