- खेलों के विकास के लिए धनराशि की नहीं होगी कमी
- छत्तीसगढ़ खेल प्राधिकरण के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के
कोचों की होगी नियुक्ति - छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगों को दी जाएगी स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी
- कोचों की नियुक्ति, खिलाड़ियों की आवासीय सुविधा और डाइट की व्यवस्था के लिए बड़े उद्योगों से सीएसआर मद से लिया जाएगा सहयोग
- मुख्यमंत्री ने सभी खेल संघों से अच्छे कोच नियुक्त करने का किया आग्रह
पुलिस और वन विभाग की तरह ही अन्य विभागों में खिलाड़ियों को नौकरी देने के संबंध में केबिनेट में प्रस्ताव लाने के निर्देश - खेल प्राधिकरण की समिति में खिलाड़ियों को किया जाएगा शामिल
रायपुर, (media
saheb.com) मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न खेल संघों
के प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों के साथ प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, खेल सुविधाओं के विकास और खेल प्रतिभाओं को
निखारने से सम्बंधित विषयों पर विस्तार के साथ विचार-विमर्श किया। श्री बघेल ने इस
मौके पर राज्य की राजधानी रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करने की घोषणा की। बैठक
में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल भी वर्चुअल रूप से जुड़े। बैठक में
खिलाड़ियों और खेल संघों के अधिकारियों ने अनेक उपयोगी सुझाव भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं की बढ़ोतरी और
खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया
गया है। इस प्राधिकरण की समिति में जल्द ही खिलाड़ियों की नियुक्ति की जाएगी। श्री
बघेल ने छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के माध्यम से राज्य की खेल अकादमियों का
संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के
लिए उद्योग जगत से आगे आने का आग्रह करते हुए कहा कि सीएसआर मद से अकादमी संचालन
हेतु उद्योग एक खेल एवं स्टेडियम का चयन करते हुए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं खेल
सामग्री आदि पर होने वाले व्यय को वहन करने के लिए आगे आएं। राज्य के बड़े उद्योगों
को स्टेडियम के रख-रखाव और कोच की नियुक्ति सहित खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा, खिलाड़ियों की डाइट, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं खेल सामग्री की
व्यवस्था की जिम्मेदारी दी जाएगी। सीएसआर मद से उद्योगों द्वारा ये सभी व्यवस्थाएं
की जाएंगी। श्री बघेल ने चर्चा के दौरान कहा कि उद्योगों के माध्यम से राष्ट्रीय
एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोचों को कॉन्ट्रेक बेस पर रखा जा सकता है। उन्होंने
सभी खेल संघों से उनके खेल से संबंधित कोच रखने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि
खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने में कोच की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और वन विभाग के समान अन्य विभागों में खिलाड़ियों को
नियुक्ति का प्रावधान करने के लिए मुख्य सचिव को केबिनेट की बैठक के लिए प्रस्ताव
तैयार करने के लिए निर्देश दिए। For English News : the states.news


