रायपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाने में धारा 153-A और 505- A – ख के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है । पुलिस ने अवनेश पांडेय, सौमित्र मोहन मिश्रा और ब्राह्मण समाज के अन्य सदस्यों की शिकायत पर नंद कुमार बघेल के खिलाफ साम्प्रदायिक भावना को भड़काने और समाजिक माहौल खराब की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है ।
योगिता खारपडे ( थाना प्रभारी डी डी नगर ) ने बताया कि अवनेश पांडेय, सौमित्र मोहन मिश्रा और ब्राह्मण समाज के अन्य सदस्यों के द्वारा थाना डी डी नगर में लिखीत शिकायत दी गई थी कि नंद कुमार बघेल के द्वारा सोशल मीडिया में एक वर्ग विशेष के खिलाफ की गई टिप्पणी वायरल हो रही । जिसके बाद मामले की शिकायत पर थाना डी डी नगर में धारा 153-A और 505- A – ख के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है । बाईट – योगिता खारपडे – थाना प्रभारी डी डी नगर,रायपुर |

