रायपुर, (media saheb.com) पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थिति मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय काम-काज की समीक्षा कर रहे हैं। श्री सिंहदेव ने महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्याें की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा के तहत मजदूरों के लिए ज्यादा से ज्यादा श्रम कार्य दिवस सृजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपूर्ण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए है। श्री सिंहदेव ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी के तहत नरवा विकास कार्यक्रम की भी समीक्षा की। उन्होंने जल संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ किसानों के लिए सिंचाई के साधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले, सचिव श्री आर. प्रसन्ना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शामिल हुए।For English News : the states.news
Tuesday, June 30
Breaking News
- रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े
- अयोध्या: पूछताछ में कई सवालों का जवाब नहीं दे पाए चंपत राय, अब मंदिर की नियुक्तियां भी जांच के दायरे में
- MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क
- हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब
- CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत
- रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने का देर-सबेर सार्वजनिक पश्चाताप करेंगे अखिलेश: सीएम योगी
- एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी गोल्ड बचाने की कमान
- भोपाल में खाने को लेकर बवाल! IPL क्रिकेटर और IPS पिता पर कुक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
- मुरादाबाद में दिखा सीएम योगी का वात्सल्य: दो अनजान बच्चियों के हाथों कराया ‘श्री राम वाटिका’ का लोकार्पण
- यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई वोल्वो बस; 4 यात्रियों की मौत, 19 घायल

