महासमुंद (media saheb.com) । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में दिल्ली गए विधायकों का दल आज शनिवार को वापस लौट आया। दिल्ली पहुंचे विधायकों ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। बताया जाता है कि जल्द ही राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को छत्तीसगढ़ से विधायकों का दल दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छग के विधायकों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आने वाले हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण स्वीकार किया है।For English News : the states.news

