रायपुर(media saheb.com)। खम्हारडीह हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में विधायक निधि से ओपन जिम निर्माण की घोषणा विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रतिनिधि और नव-नियुक्त रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कॉलोनी में आयोजित एक भूमि पूजन समारोह में की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह और सचिव संजय पराते ने बताया कि इतने बड़े कैंपस में बच्चों के खेलने के लिए कोई जगह नहीं है और रहवासियों के लिए आरक्षित भूमि का हाऊसिंग बोर्ड व्यावसायिक उपयोग कर रहा है। इस स्थिति में नव-निर्वाचित एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विधायक सत्यनारायण शर्मा से सहयोग मांगा और रहवासियों की इस समस्या को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि पंकज शर्मा ने यहां गार्डन-कम-ओपन जिम बनाने की पहलकदमी की है और कल इसका भूमि पूजन भी उन्होंने किया। उन्होंने यह निर्माण विधायक निधि से कराने की घोषणा भी की है।For English News : the states.news

