रायपुर (media
saheb.com) छत्तीसगढ़
के पूर्व मंत्री एवं तीन बार विधायक रहे कांग्रेस नेता डा.शक्राजीत नायक का आज
यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।वह 75 वर्ष के
थे।
डा.नायक कोविड से पीडित थे और राजधानी के
एक निजी अस्पताल में उनका लगभग एक माह से उपचार चल रहा था।उनके विधायक पुत्र
प्रकाश नायक के अनुसार डा.नायक ने कोरोना को मात दे दी थी लेकिन उपचार के दौरान
उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।डा.नायक रायगढ़ जिले के निवासी थे।उऩका
अन्तिम संस्कार पैतृक गांव में किया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ. नायक के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।(the states. news)

