रायपुर (mediasaheb.com) कोरोना महामारी संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए राजधानी रायपुर सहित जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजी-रोटी की समस्या नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देशानुसार बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से 69 हजार 521 ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा हैं। जिला पंचायत के सीईओ ने बताया कि मई माह के प्रथम सप्ताह मे जिले मे कुल 69 हजार 521 श्रमिक कार्यरत हैं। इनमें जनपद पंचायत कसडोल में 20 हजार 505, बिलाईगढ़ में 18 हजार 166, सिमगा में 12 हजार 593, बलौदाबाजार में 6 हजार 943, भाटपारा में 5 हजार 926 एवं जनपद पंचायत पलारी में 5 हजार 388 श्रमिक कार्यरत हैं। (the states. news)
Monday, April 6
Breaking News
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे
- महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए

