रायपुर(mediasaheb.com)
राज्य पुलिस
अकादमी चंदखुरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर युवाओं को
पुलिस एवं अन्य बलों में भर्ती के दृष्टिगत 10 दिवसीय
विशेष प्रशिक्षण शारीरिक दक्षता उन्नयन शिविर का आयोजन सीआईएटी स्कूल चंदखुरी के
ग्राउण्ड में किया जा रहा है। इस शिविर का उद्घाटन प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री
डी.एम. अवस्थी द्वारा अकादमी के निदेशक श्री जी.पी. सिंह, उप निदेशक डॉ. श्री संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल तथा आसपास के
गांवों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस शिविर
में आसपास के 27 गांवों से कुल 89 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे, जिन्हें अकादमी के विशेष प्रशिक्षक दल एवं
एनआईएस के कोच श्री सुदर्शन सिंह एवं गणेश लेकाम द्वारा दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक की तकनीकी ज्ञान से अवगत कराकर
शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किया जायेगा।
युवा दिवस
अवसर पर युवाओं हेतु अकादमी द्वारा किये जा रहे शारीरिक दक्षता उन्नयन शिविर की
सराहना करते हुए पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी ने प्रतिभागियों को इस शिविर
का लाभ लेकर पूर्ण मनोयोग एवं क्षमता से प्रतिदिन अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया
एवं शासन द्वारा प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता से पुलिस का नया स्वरूप तैयार
होने की बात कही। प्रतिभागियों को श्री अवस्थी ने आने वाले समय में प्राप्त होने
वाले दो अवसरों आरक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिये कमरतोड़ मेहनत करने
एवं लक्ष्य प्राप्ति तक नहीं रूकने का प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।. (the states. news)
Saturday, March 7
Breaking News
- बालेन शाह की ‘सुनामी’ में उड़े नेपाल के कई दिग्गज, बहुमत की ओर RSP
- मोजतबा सुरक्षा कारणों से नहीं बनेंगे सुप्रीम लीडर?, ईरान में खामेनेई की मौत के बाद खाली है पद
- ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ बना संकटग्रस्त महिलाओं का सहारा, बस्तर में 1849 पीड़िताओं को दिलाई राहत
- दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर मामले में 4 और गिरफ्तार, बुलडोजर ऐक्शन की मांग
- निशांत कुमार ऐक्शन में आए, संजय झा के घर जेडीयू की मीटिंग में दिखे
- बस्तर में मलेरिया से निपटने की राष्ट्रीय तैयारी, मेडिकल कार्यशाला में बताए बचाव के उपाय
- पत्रकार हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम HC से बरी, लेकिन जेल में ही रहेगा डेरा प्रमुख
- अचानक ढीले पड़े ट्रंप के तेवर? रूसी तेल से और बैन हटा सकता है US
- बस्तर में सुरक्षा एजेंसियों का खौफ, नक्सलियों के TCOC पर सन्नाटा
- केला, अंगूर, अनार और सब्जियां… दुबई में सड़ रहे 1000 कंटेनर, भारत को हुआ भारी नुकसान

