रायगढ़, (media saheb.com) मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानो से किए गए अपने वायदे को हर हाल में
पूरा करेगी और किसानों का हित हर कीमत पर सुरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री
बघेल ने कल यहाँ मिनी स्टेडियम में जिले को 1146 करोड़
रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी और कहा कि किसानों का हित हर कीमत पर रहेगा
सुरक्षित। प्रदेश सरकार उनसे किए अपने वायदो को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि
केन्द्रीय एजेन्सी FCI द्वारा
अभी तक चावल लेने की अनुमति नहीं दिये जाने के कारण राज्य में धान खरीदी की गति
कुछ प्रभावित हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द इसका समाधान निकल आयेगा।
इस अवसर
पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायकों और जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर नवनिर्मित
मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय को गुरू घासीदास के नाम करने सहित छाल एवं सरिया को तहसील
बनाने और खरसियां में रेलवे ओव्हरब्रिज बनाने सहित अनेक घोषणाएं की। उन्होंने जिला
प्रशासन द्वारा संचालित 2 अभिनव
योजनओं-माहवारी स्वच्छता के लिए पावना अभियान और आदर्श स्वास्थ्य कार्ड योजना का
भी शुभारंभ किया।
कार्यक्रम
में श्री बघेल ने स्व़ नंदकुमार पटेल को याद करते हुए कहा कि किसानों, मजदूरों और वनवासियों की आर्थिक स्थिति में बदलाव के लिए उनके
नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी। अब स्व़ श्री पटेल की इच्छा के अनुरूप
राज्य में किसानों, मजदूरों और वनवासियों के जीवन स्तर को
बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।(वार्ता) (the states. news)
Friday, July 3
Breaking News
- Share Market Today: 650 अंक उछला सेंसेक्स, 200 अंक चढ़ा निफ्टी; IT और मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी
- MP Rain Alert: उज्जैन में उफनी शिप्रा, राम घाट के मंदिर जलमग्न; इंदौर-भोपाल भी बारिश से बेहाल
- रायपुर : जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग प्रतिबद्ध: डॉ. आशा लकड़ा
- हैदराबाद होटल में युवती की संदिग्ध मौत, फारूक के साथ गई थी; पुलिस मामले की जांच में जुटी
- रायपुर : विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए निर्देश: किसानों तक हर योजना का लाभ पहुंचे, बढ़े आय और उत्पादन
- रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ
- PM मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत: त्रिपुरा CM डॉ. साहा
- रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा
- रायपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार- मंत्री राजवाड़े

