रायपुर, (media saheb.com)
भारतीय जनता पार्टी
के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने राजधानी के अनेक कोविड अस्पतालों में
ऑक्सीजन सिलेंडर्स की कमी की शिकायतों के मद्देनज़र प्रदेश सरकार की व्यवस्थाओं व
कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार की
समझ को काठ मार गया है और उसे अब यह सूझ ही नहीं रहा है कि कोरोना की रोकथाम के
लिए वह क्या करे? प्रदेश सरकार इस आपदा के सामने घुटने टेकती नज़र आ रही है और
डॉक्टर्स की सूची जारी कर मरीजों को उनसे फीस देकर सलाह लेने को कहना इस बात का
साफ संकेत है कि प्रदेश सरकार अब कोरोना के उपचार की पुख्ता व्यवस्था के बजाय अब
मरीजों के आइसोलेशन पर जोर देगी ताकि सरकार के निकम्मेपन की पोल ढँकी रह सके।
भाजपा प्रदेश
प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जो प्रदेश सरकार कोरोना मरीजों के इलाज की
समुचित व्यवस्था तक नहीं कर रही है, उस सरकार के इस महामारी से लड़ने के तमाम दावे हवा-हवाई ही हैं।
कोविड सेंटर्स में मरीजों को समय भोजन मिल रहा है, न दवाएँ मिल रही हैं और जब राजधानी के
कोविड अस्पताल ही ऑक्सीजन सिलेंडर्स की कमी से जूझ रहे हैं तो प्रदेशभर के कोविड
अस्पतालों की दुर्दशा के बारें में बिना कुछ कहे ही समझा जा सकता है। श्री श्रीवास्तव
ने प्रदेश सरकार द्वारा 14 गंभीर बीमारियों के लिए 20 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता की घोषणा के परिप्रेक्ष्य में
सवाल किया कि अभी प्रदेश सरकार ने कोरोना की जाँच व इलाज में राहत देने के लिए
क्या आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की है? श्री श्रीवास्तव ने मांग की कि तात्कालिक तौर पर प्रदेश सरकार
अपने 20 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता के पैकेज को कोरोना संक्रमितों के
इलाज में मर्ज़ करे और कोरोना संक्रमितों को राहत पहुँचाए।
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार


