रायपुुर,(mediasaheb.com)। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व विदेश मंत्री स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर गुरुवार 6 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने ट्वीट कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज भारतीय राजनीति की सुषमा थीं।
डाॅ. सिंह ने कहा कि विदेश मंत्री रहते हुए सुषमा स्वराज ने जिस संवेदनशीलता और समर्पण से कार्य किया वो उनके ओजस्वी व उदात्त व्यक्तित्व का परिचायक है। उन्होंने कहा कि वे सदैव मेरी स्मृतियों में हैं और सदैव मेरा मार्गदर्शन करती रहीं। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें सादर प्रणाम करता हूं। (हि.स.)


