रायपुर, (mediasaheb.com)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने
स्वतंत्रता सेनानी और राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी जयंती
पर विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की।
श्री बघेल
ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में डॉ. खूबचंद बघेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल
अग्रवाल और राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती करुणा शुक्ला भी उपस्थित
थीं।
डॉ.बघेल
के योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि वे जीवन के अंतिम समय तक कई
रचनात्मक कार्यों और किसान-मजदूर हितैषी गतिविधियों से जुड़कर छत्तीसगढ़ की सेवा
करते रहे। छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को गति देने में उनकी निर्णायक भूमिका रही। डॉ.
बघेल ने गांधी जी से प्रभावित होकर शासकीय नौकरी से त्यागपत्र दिया और सक्रिय रूप
से स्वाधीनता आंदोलनों से जुडे़। उनके प्रभाव ने सैकड़ों युवाओं को स्वाधीनता
संग्राम से जोड़ा।(वार्ता) (#thestates.news)
Wednesday, March 11
Breaking News
- IT Raid: कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, कई राज्यों में जांच
- स्वास्थ्य मुख्यालय में तुरंत मिलेगी मेडिकल मदद, दो नर्सें और एंबुलेंस रहेगी तैनात
- कांकेर में नेशनल लोक अदालत की तैयारी जारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ली विभागों की बैठक
- बिहार में होगी 1080 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में आंख-कान-नाक और गला का करेंगे इलाज
- चैत्र नवरात्रि से पहले घर से हटा दें ये 5 चीजें, मां दुर्गा की कृपा से आएगी सुख-समृद्धि
- सरपंच व सचिव चला रहे अपने राज सरकार के पैसों का उडा रहे धज्जियां
- ‘LPG की कमी नहीं, पैनिक होकर न करें बुकिंग’, पटना DM ने दी ब्लैकमार्केटिंग पर सख्ती की चेतावनी
- मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
- विवादित जमीन की रजिस्ट्री पर लगेगा रोक, आम लोगों को मुकदमेबाजी से राहत देने का सीएम योगी का प्लान
- 2 घंटे तक निगम कमिश्नर IAS आकांक्षा राणा फंसीं, पार्षद के बेटे की शादी का होर्डिंग हटाने पर मचा बवाल

