रायपुर, (mediasaheb.com) अजीत जोगी के निधन के बाद मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं, जाहिर तौर पर इस सीट से चुनाव अमित जोगी लड़ेंगे, और इस सीट से जीत भी उनके लिए साख का सवाल होगी, क्योंकि अजीत जोगी की राजनीतिक विरासत को अगर आगे बढ़ाना है तो अमित जोगी को चुनाव जीतना जरूरी होगा, हालांकि अजीत जोगी के जाने के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है और इसी को लेकर अमित जोगी ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है –
पापा मुझे बहुत कुछ दे गए और मेरा कुछ ले भी गए…
पापा हमेशा कहते थे,”जो अपने क्रोध को पीता है,वही दूसरों के दिल में जीता है।देखना जब मैं ईश्वर के पास जाऊँगा तो अपने साथ तुम्हारे क्रोध को भी संग ले जाऊँगा”।
मुझे,मेरे अंदर के इस अवगुण को सार्वजनिक रूप से स्वीकारने और त्यागने में गर्व है।मैं उन सभी लोगों से हॄदय से,हाथ जोड़कर क्षमायाचना करता हूँ जिन्हें मैंने अपने क्रोध से जाने-अनजाने दुखी किया हो।
मैं आज आपके प्यार और सहयोग के बल पर यह संकल्प लेता हूँ कि चाहे कितनी भी विषम परिस्थितियाँ मेरे जीवन में आये,मैं पापा की तरह क्रोध को कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दूँगा।
आपका
अमित अजीत जोगी

