श्री अजीत जोगी ने दुनिया से लिया अलविदा …..
रायपुर (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ के गद्दावर नेता और प्रथम एवं पूर्व मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी का आज यहां उपचार के दौरान आज निधन हो गया।श्री जोगी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाने के बाद पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी वे प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे| श्री जोगी 74 वर्ष के थे |श्री जोगी को गत 09 मई को इमली खाते समय उसका बीज सांस की नली में फंसने के कारण हुए हृदयाघात के बाद राजधानी रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।उसके बाद से ही कोमा में थे।उनके निष्क्रिय मस्तिष्क को सक्रिय करने का तभी से चिकित्सकों द्वारा लगातार प्रयास कर रहे थे |
27 मई को रात में उन्हे फिर से दिल का दौरा पड़ा।डाक्टरों ने अथक प्रयास कर और उन्हे कार्डियो पल्मोनरी रेससीटेशन (सीपीआऱ)दिया जिससे उनकी हृदयगति वापस आई।लेकिन उसके बाद उनकी हालत काफी नाजुक हो गई और दुनिया से लिया अलविदा।(thestates.news)(mediasaheb.com)

