रायपुर (mediasaheb.com)भारतीय
जनता पार्टी (BJP) के
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने राज्य में
लाकडाउन के दौरान शराब दुकाने बंद करने के जारी निर्णय को शिथिल करने के प्रयासों
का विरोध किया है।
डा.सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर कहा कि
उन्हे समाचार पत्रों के द्वारा ज्ञात हुआ है कि राज्य सरकार शराब की दुकाने बंद
करने के जारी एवं लागू आदेश को श्थिल करने का निर्णय लिया है,तथा अनुशंसा हेतु विभागीय अधिकारियों की समिति बनाई गई है।
देश के जो हालात है,और सोशल डिंस्टेसिंग की इस समय जो सबसे
बड़ी आवश्यकता है,इस निर्णय से उसका कोई मतलब नही रह
जायेगा।
उन्होने पत्र में कहा कि 14 अप्रैल तक
सोशल डिंस्टेसिंग नितांत जरूरी है। शराब की दुकाने खुलने से देशी एवं
विदेशी शराब की दुकानों पर भीड़ बढ़ेगी,जो
समान्यजन,गरीब एवं कमजोर वर्ग के मदिरा प्रेमियों
को इंफेक्शन बढ़ाने जैसा कदम होगा। जिससे दूरगामी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होने पत्र में केरल सरकार के शराब की
दुकाने खोलने के निर्णय पर केरल उच्च न्यायालय के द्वारा रोक लगाने का भी उल्लेख
करते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा है।
ज्ञातव्य है कि राज्य में कुछ स्थानों से शराब नही मिलने से
कथित रूप से लोगो के आत्महत्या करने एवं राजधानी में तीन युवको के मेडिकल स्प्रीट
पीने से हुई मौत का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने दो दिन पूर्व चार सदस्यीय एक
समिति गठित कर उसे शराब दुकाने संचालित करने लिए आवश्यक निर्देश तय करने को कहा
है।इससे माना जा रहा है कि शराब की दुकाने एक दो दिन में खुल सकती है।(वार्ता)
Monday, October 19
Breaking News
- 19 अक्टूबर राशिफल: सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें रहना होगा सावधान
- भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक
- इंदौर में 150 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक
- नवरात्रि में मां बिरासिनी के दरबार में उमड़ती है श्रद्धा, दसवीं शताब्दी से आस्था का केंद्र है प्राचीन धाम
- किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में किया पेट सीटी स्केन सेन्टर का शुभारंभ
- सेवा संकल्प अभियान में मध्यप्रदेश के युवाओं का ऐतिहासिक कीर्तिमान
- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
- इंदौर में विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- वन्दे मातरम्’ की राष्ट्रभावना से सशक्त होगी युवा शक्ति, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : मंत्री परमार


