रायपुर (mediasaheb.com ) छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस के आक्रामक तेवरों के बीच
राजस्व खुफिया निदेशालय एवं प्रवर्तन निदेशालय के पर्यवेक्षण में पिछले चार दिनों
से कांग्रेस के कुछ नेताओं तथा सत्ता के नजदीक समझे जाने वाले अधिकारियों के यहां
दिल्ली से आई आयकर की विशेष टीम के छापे की कार्रवाई आज चौथे दिन भी जारी है।
मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया
के भिलाई स्थित आवास की तलाशी द्वार बन्द होने के कारण नही ले पाने पर आयकर की टीम
ने कल उसे सील कर दिया था,और नोटिस
चस्पा कर दिया था। सुश्री चौरसिया के पति सौरभ मोदी आज सामने आए और कहा कि छापे के
समय वह बाहर गए थे, क्योंकि उन्हे अपने यहां छापा पड़ने का अंदेशा नही था।घर
पहुंचने के बाद आयकर टीम के कई अफसरों से फोन पर उन्होने सम्पर्क किया और सील
खोलने का अनुरोध किया पर उनकी ओर से कोई सन्तोषजनक उत्तर नही दिया जा रहा है।(वार्ता)
Friday, June 26
Breaking News
- 26 जून शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
- उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
- योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज प्रदेश में सबसे आगे
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण
- मानसून को लेकर नया अपडेट, 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा

