रायपुर (mediasaheb.com ) । जनपद पंचायत के अभी तक प्राप्त चुनाव परिणामों के अनुसार 109 जनपद पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। भाजपा अभी तक सिर्फ 34 जनपद पंचायतों में काबिज हो पाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस को एक और बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव, चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव और खासकर 10 में से 10 नगर निगम के बाद 145 जनपद पंचायतों में 109 जनपद पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा होना बड़ी उल्लेखनीय सफलता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से मिलकर जनपद पंचायत चुनावों में शानदार जीत पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन के साथ कांग्रेस मीडिया विभाग के साथियों ने बधाई दी।
जनपद पंचायत चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ग्रामीण मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा चलाये गये कार्यक्रमों और कांग्रेस की नीतियों की जीत है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस जीत का श्रेय सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, विधायकों के साथ-साथ नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों को दिया है।
Friday, April 24
Breaking News
- PM मोदी के 10 रुपये के नोट से मची हलचल, एक लाख में बिक रहा झालमुड़ी वाला नोट!
- पीएम मोदी ने हुगली नदी में नाव की सवारी की, नाव चलाने वाले को गले लगाकर ₹1000 दिए; 5 दिन पहले खाया था झालमुड़ी
- मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी की शीघ्र होगी पूर्ति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
- योगी सरकार ने बुजुर्गों को दिया सुरक्षा कवच, हर जिले में वृद्धाश्रमों से बेघर और असहाय बुजुर्गों को मिल रहा सहारा
- बूंदी में बाल विवाह का पर्दाफाश, 7 मासूम बच्चियों की शादी रुकवाई गई
- यूपी में 1 मई से शुरू होगा गन्ना जीपीएस सर्वे, किसानों को SMS से मिलेगी सूचना
- टॉम क्रूज की ‘टॉप गन’ 40 साल बाद फिर रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह
- अजमेर में साइबर ठगी: डॉक्टर अपॉइंटमेंट के नाम पर शख्स से 3.66 लाख ठगे
- PSL 2026 में मुस्तफिजुर रहमान का नहीं होगा हिस्सा, बांग्लादेश ने वापस लिया NOC
- बालोद : मई के पहले सप्ताह से शुरू होगा तेंदुपत्ता संग्रहण का कार्य

